scorecardresearch
 
Advertisement
लाइफस्टाइल

क्या खाना खाते समय पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक है?

क्या खाना खाते समय पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक है?
  • 1/17
अधिकतर आपने कई लोगों को कहते सुना होगा कि खाने के दौरान पानी पीना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है.
क्या खाना खाते समय पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक है?
  • 2/17
कई लोगों का ये भी कहना है कि खाने के साथ पानी पीने से शरीर में टॉक्सिंस जमा हो जाते हैं, जो कई बीमारियों को न्योता दे सकते हैं.

क्या खाना खाते समय पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक है?
  • 3/17
लेकिन क्या खाने के दौरान पानी पीना सेहत पर बुरा असर डालता है? अगर आपके मन में भी इस बात को लेकर कोई कंफ्यूजन है, तो ये रिपोर्ट पढ़ने के बाद जरूर दूर हो जाएगी.
Advertisement
क्या खाना खाते समय पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक है?
  • 4/17
हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया, खाने के दौरान पानी पीने से सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है. बल्कि सभी को खाते समय पानी जरूर पीना चाहिए. इससे खाना जल्दी डाइजेस्ट हो जाता है.

क्या खाना खाते समय पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक है?
  • 5/17
हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि पानी एक अच्छी सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है. शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए.

क्या खाना खाते समय पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक है?
  • 6/17
डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ भी खाने के दौरान पानी पीना बिल्कुल सुरक्षित होता है. लेकिन सभी को खाने के फौरन बाद पानी पीने से बचना चाहिए.
क्या खाना खाते समय पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक है?
  • 7/17
दरअसल, शरीर में मौजूद एंजाइम्स और गैस्ट्रिक जूस, पैंक्रिएटिक और अन्य केमिकल खाने को डाइजेस्ट करने में मददगार साबित होते हैं. लेकिन खाने के तुरंत बाद पानी पीने से ये सभी एंजाइम्स पानी के साथ मिलकर डाइजेशन की प्रक्रिया में बाधा डालते हैं. साथ ही शरीर को खाने में मौजूद न्यूट्रिएंट्स का सही तरह से फायदा नहीं पहुंचने देते हैं. 

क्या खाना खाते समय पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक है?
  • 8/17
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक, खाने के दौरान पानी पीने से सेहत को कोई नुकसान नहीं होता है. लेकिन सभी को खाने से पहले और तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए क्योंकि यह शरीर में डाइजेशन की प्रक्रिया को डिस्टर्ब कर देता है.

क्या खाना खाते समय पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक है?
  • 9/17
ये भी कहा जाता है कि अगर लोग खाने के साथ पानी पीते हैं तो पेट में मौजूद बाइल जूस और एसिड, जो खाने के न्यूट्रिएंट्स एब्सोर्ब करने के लिए जरूरी होते हैं, वह पानी में मिल जाते हैं. इससे कब्ज की समस्या दूर हो जाती है.
Advertisement
क्या खाना खाते समय पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक है?
  • 10/17
इसके अलावा इससे पेट भी जल्दी भर जाता है और आप आराम से खाना खाते हैं, जो अच्छी सेहत के लिए जरूरी है.
क्या खाना खाते समय पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक है?
  • 11/17
लेकिन खाने के दौरान पानी पीने का ये मतलब नहीं है कि आप एक बार में ही बहुत सारा पानी पी जाएं. बल्कि सिर्फ एक गिलास पानी धीरे धीरे ही पिंए.
क्या खाना खाते समय पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक है?
  • 12/17
पाचन की प्रक्रिया के दौरान कुछ पोषक तत्व शरीर के द्वारा अवशोषित कर लिए जाते हैं लेकिन पानी पीने से यह प्रक्रिया भी प्रभावित होती है और बहुत कम पोषक तत्व अवशोषित हो पाते हैं.
क्या खाना खाते समय पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक है?
  • 13/17
खाना खाने के करीब आधा घंटे के बाद ही पानी पीना चाहिए क्योंकि हमारा खाना पचने में करीब 2 घंटे लग जाते हैं. जब शरीर में खाना पच रहा होता है, उस वक्त शरीर में तरल-ठोस पदार्थ का एक अनुपात बना रहना चाहिए.

क्या खाना खाते समय पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक है?
  • 14/17
जब हम खाना खाने के बाद पानी पीते हैं तो यह अनुपात बिगड़ जाता है और खाना पचाने में लगते वाला वक्त बढ़ जाता है. अधिकतर चिकित्सक खाना खाने के बाद आधा घंटा रुककर पानी पीने की सलाह देते हैं. 30 मिनट के अंदर शरीर के भीतर पाचन की अगली प्रक्रिया शुरू हो चुकी होती है और तब पानी पीने का पाचन तंत्र पर प्रभाव नहीं पड़ता है.
क्या खाना खाते समय पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक है?
  • 15/17
पानी पीने के फायदे-

तनाव कम करे- मस्तिष्क के लगभग 70 से 80 फीसदी टीश्यूज पानी से बने हैं. डीहाइड्रेशन होने पर शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क भी तनाव महसूस करता है. इसलिए समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए.
Advertisement
क्या खाना खाते समय पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक है?
  • 16/17
मांसपेशियों के लिए जरूरी- पानी पीने से मांसपेशियों में खिंचाव और जोड़ों के दर्द की समस्या कम हो जाती है. बता दें, जब आपका शरीर हाइड्रेटेड होता है तो आप बेहतर तरीके से लंबे समय तक एक्सरसाइज कर पाते हैं.
क्या खाना खाते समय पानी पीना सेहत के लिए खतरनाक है?
  • 17/17
स्लिम बनाए- अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो पानी आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. जी हां, ज्यादा कैलोरी वाली ड्रिंक की जगह पानी पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. साथ ही खाने से पहले 1 गिलास पानी पीने से पेट भी जल्दी भर जाता है. इसके अलावा सही मात्रा में पानी पीने से मेटाबोलिज्म भी मजबूत होता है.
Advertisement
Advertisement