हर ढलते दिन के साथ लोगों में फैशन के मायने बदल रहे हैं. आजकल कई फैशन ब्रांड बेहद अटपटे ढंग से कपड़ों को डिजाइन कर रहे हैं, जिन्हें देखकर समझ पाना ही थोड़ा मुश्किल होता है.
( PHOTO: ASOS )
2/10
हाल ही में ब्रिटिश की एक ऑनलाइन फैशन रिटेलर कंपनी ASOS ने जींस की अनोखी वेस्टबैंड लॉन्च की है. डेनिम की इस वेस्टबैंड को बेस्ट बेल्ट और शॉर्ट स्कर्ट भी माना जा रहा है.
( PHOTO: ASOS )
3/10
बता दें, ये जींस की कटी हुई वेस्टबैंड है. इसवेस्ट बैंड की कीमत 18 पाउंड, जो भारतीय रकम के हिसाब से 1,672 रुपये है.
( PHOTO: ASOS )
Advertisement
4/10
ASOS कंपनी ने इस वेस्टबैंड को 'योर आउटफिट्स प्लस वन' बताया है. इस वेस्टबैंड में एक बटन है, जो आपको एक अनफिनिश्ड लुक देगी.
( PHOTO: ASOS )
5/10
ASOS की वेबसाइट पर एक मॉडल ने ये वेस्टबैंड नारंगी रंग की ट्राउजर, जैकेट और व्हाइट टी शर्ट के साथ पहनी हुई है.
( PHOTO: ASOS )
6/10
ASOS कंपनी ने बताया है कि ये वेस्टबैंड लिमिटेड स्टोक में ही उपलब्ध हैं. कंपनी ने ये भी बताया है कि अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो बता दें इसे खरीदना ' अभी या कभी नहीं ' की तरह होगा.
( PHOTO: ASOS )
7/10
जब से ये वेस्टबैंड ऑनलाइन साइट पर आई है तभी से लोग इसको लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. आइए जानते हैं लोगों का इस वेस्टबैंड के बारे में क्या कहना है.
( PHOTO: ASOS )
8/10
कई लोगों का मानना है कि वे 18 पाउंड इस वेस्टबैंड को खरीदने के लिए क्यों
खर्च करेंगे, जब इसे घर पर ही पुरानी जींस को काटकर बनाया जा सकता
है.
एक यूजर लिखती हैं कि, 'ये आखिर है क्या?'
( PHOTO: ASOS )
9/10
एक यूजर लिखती हैं कि ASOS हमें दाम से ज्यादा की चीजें बेचने की कोशिश कर रही है.
(PHOTO: ASOS)
Advertisement
10/10
वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, आखिर ASOS पुरानी जींस की वेस्टबैंड 18 पाउंड में बेचने की कोशिश क्यों कर रही है.