
अच्छे से आयरन (प्रेस) किए हुए कपड़े पहनने से आपकी पर्सनेलिटी के साथ-साथ आपके लुक में भी निखार आ जाता है. आसान भाषा में कहें तो प्रेस किए कपड़े पहनने से किसी का भी पूरा इम्प्रेशन बदल जाता है. इंटरव्यू हो, ऑफिस मीटिंग या किसी खास फंक्शन में जाना हो, साफ-सुथरी लेकिन सिलवट भरी शर्ट पूरा लुक बिगाड़ देती है जबकि सही तरीके से प्रेस की गई शर्ट आपको तुरंत अधिक स्मार्ट, ऑर्गेनाइज्ड और कॉन्फिडेंट दिखाती है.
लेकिन परेशानी उन लोगों के लिए होती है जो लोग अकेले रहते हैं और सिर्फ नाम के लिए जल्दी-जल्दी प्रेस कर लेते हैं. अब या तो उन्हें दुकान पर प्रेस करानी होगी या फिर प्रेस करने का सही तरीका सीखना चाहिए ताकि वो घर पर ही खुद प्रेस कर सकें. तो आइए आज हम आपको घर पर ही शर्ट प्रेस करने के वो हैक्स बताते हैं जो आपको प्रो बना देंगे.

Linen Trail पर दी गई जानकारी के मुताबिक, शर्ट पर प्रेस करने से पहले कुछ बेसिक तैयारी जरूर कर लें. जैसे, शर्ट अच्छी तरह से धुली हुई और साफ हो. दाग वाली शर्ट पर प्रेस करने से दाग और मजबूत हो सकते हैं. शर्ट यदि कॉटन की हो तो उस पर स्प्रे करने के लिए पानी की बोतल भी रख लेंफैब्रिक के केयर-लेबल पर दिए टेम्परेचर सिम्बल देखकर ही आयरन का हीट सेट कर लें. आइए अब शर्ट पर प्रेस करने का तरीका देखते हैं.
कॉलर: अधिकतर लोग जब घर पर प्रेस करते हैं तो वो कॉल को कम महत्व देते हुए सबसे आखिरी में उस पर आयरन करते हैं लेकिन आप सबसे पहले कॉलर से शुरुआत करें ताकि आपके शर्ट का बेस तैयार हो सके. कॉलर प्रेस करने के लिए उसे सबसे पहले पूरा खोलकर सीधा बिछाएं और अंदर से बाहर की तरफ प्रेस करें. इससे कॉलर के किनारों पर सिलवटें नहीं आएंगी. लेकिन ध्यान रखें कॉलर को मोड़कर दोबारा प्रेस न करें. जब आप शर्ट को पहने तब उसे हाथ से ही मोड़ लें, वरना वो चपटी हो जाएगी.
कफ्स: इसके बाद शर्ट के कफ को खोलकर पहले अंदर, फिर बाहर आयरन करें. बटन पर सीधे आयरन न रखें, बस आसपास टिप से चलाएं.
स्लीव्स: कफ के बाद स्लीव्स को सीम लाइन के हिसाब से सीधा बिठाकर कंधे से कफ की तरफ लंबे, सीधे मूवमेंट में आयरन करें.
फ्रंट पैनल: पहले बटन वाली साइड को बोर्ड पर फैला कर, बटन के बीच-बीच में आयरन की नोक से प्रेस करें, फिर बटन-होल वाली साइड पर इसी तरह लंबा स्ट्रोक दें.
बैक और शोल्डर: शर्ट को बोर्ड पर ऐसे बिछाएं कि बैक हिस्सा आपकी तरफ हो, ऊपर शोल्डर से नीचे की तरफ लंबे स्ट्रोक में आयरन करें. अगर सेंटर में प्लीट है तो उसके आसपास प्रेस करें, प्लीट को चपटा न करें.