
सोचिए, एक तरफ ढलता हुआ सूरज, दूसरी तरफ समंदर का किनारा और बीच में खड़ी हों बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेसेज में से आलिया भट्ट. कितना जादुई नजारा होगा न? बस कुछ ऐसा ही नजारा चेन्नई में देखने को मिला, जहां एक इवेंट के लिए आलिया का लुक हर किसी को दीवाना बना गया. आलिया इन तस्वीरों में साड़ी पहन बेहद खूबसूरत लग रही थीं और ढलते सूरज की नेचुरल रोशनी ने उनके लुक में चार चांद लगाए. उनके चेहरे पर दिख रहा नेचुरल ग्लो लोगों की दिल चुराने का काम कर रहा था.
साड़ी में छाईं कपूर खानदान की बहुरानी
कपूर खानदान की बहुरानी आलिया ने इस मौके पर बेहद प्यारी और लाइट सेज ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी. शीयर ऑर्गेंजा फैब्रिक से बनी ये साड़ी खास तौर पर आलिया के लिए कस्टमाइज की गई है. इसे मशहूर ब्रांड जेडन (Jadon Official) ने तैयार किया है.
आलिया की साड़ी पर हाथों से खूबसूरत फूलों की कढ़ाई की गई है, जिसने इसे फ्रेश और नेचुरल लुक दिया. जब इस साड़ी पर सूरज की सुनहरी किरणें पड़ीं, तो इसका कलर और भी निखर कर गया. आलिया ने अपनी साड़ी के साथ डीप वी-नेक ब्लाउज पेयर किया, जो उनके लुक को क्लासी और स्टाइलिश बना रहा था. ब्लाउज की डीप-नेक उनके लुक को मॉडर्न टच दिया.

जूलरी भी लगी क्लासिक
आलिया की साड़ी जितनी सिंपल और एलिगेंट थी, उतना ही परफेक्ट उनकी जूलरी का सलेक्शन था. आलिया ने गले में मोतियों और कुंदन जड़ा चोकर नेकलेस पहना था, जिस पर बारीक गोल्ड थ्रेडिंग का काम था. इस नेकपीस को खास तौर पर ज्वेल्स बाय मोक्स ने डिजाइन किया था. इसके साथ आलिया ने मैचिंग स्टड इयररिंग्स और एक सिंगल पर्ल रिंग पहनी थी. ये उनके लुक को बेहद रॉयल बना रही थीं.

न्यूड मेकअप में जचीं आलिया भट्ट
आलिया का मेकअप हमेशा की तरह बहुत ही नेचुरल था. उनके चेहरा पर नेचुरल ग्लो था और उन्होंने हल्के ब्लश के साथ मैट-फिनिश वाली लिपस्टिक लगाई थी. उन्होंने अपने बालों को लाइट वेव्स के साथ खुला छोड़ा हुआ था.