scorecardresearch
 
Advertisement
फैशन

सचिन के बेटे ने सानिया संग रचाई शादी, पत्नी संग दिखे युवराज-धोनी-जहीर-द्रविड़...कौन-कौन पहुंचा, PHOTOS

Arjun tendulkar (Photo: Yogen Shah)
  • 1/10

क्रिकेट फील्ड पर अपनी शानदार बैटिंग स्किल्स के साथ लोगों की वाहवाही लूटने वाले सचिन तेंदुलकर इस समय अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. सचिन के बेटे अर्जुन आज अपनी मंगेतर सानिया चंडोक संग शादी के बंधन में बंध गए हैं. उनके परिवार में खुशी का माहौल है. शादी में क्रिकेट, बॉलीवुड और बिजनेस जगत की कई नामी हस्तियां शामिल हुईं. हर कोई इस नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचा और शादी का माहौल बेहद शानदार नजर आया. शादी में अमिताभ बच्चन से लेकर मुकेश अंबानी तक सभी मेहमान अपनी-अपनी पत्नियों के साथ ट्रेडिशनल लुक्स में पहुंचे.

(All Photo: Yogen Shah)

Arjun Tendulkar Saaniya Chandok (Photo: Yogen Shah)
  • 2/10

लाल जोड़े में सुंदर लगे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक अपनी शादी में बेहद रॉयल लुक में नजर आए. अर्जुन ने सुनहरी कढ़ाई वाली गहरे लाल रंग की बंदगला शेरवानी पहनी है, जिसे उन्होंने मैचिंग कुर्ते, सफेद ट्राउजर और ब्राउन लोफर्स के साथ पेयर किया है. उनका ये अंदाज काफी ग्रेसफुल और क्लासी लग रहा है.

वहीं, सानिया चंडोक लाल और पीच शेड की भारी जरी वाली साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने लुक को पन्ने (Emerald) और हीरे के भारी चोकर सेट, मांग टीका और पारंपरिक चूड़ियों के साथ पूरा किया है. खुले बाल और सटल मेकअप उनके इस ब्राइडल अवतार को और भी शानदार बना रहे हैं.

Nita Ambani, Mukesh Ambani
  • 3/10

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का रॉयल अंदाज
शादी में नीता अंबानी स्वदेश ब्रांड की गोल्डन साड़ी पहने नजर आईं. उनकी खूबसूरत गोल्डन-आइवरी सिल्क साड़ी पर फूल-पत्तियों वाली बारीक एम्ब्रॉयडरी का काम था. उनके इस लुक को हैवी डायमंड नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स ने एक शाही टच दिया. मुकेश अंबानी की बात करें तो वह क्लासिक ब्लैक बंदगला सूट में नजर आए.

Advertisement
Akash Ambani Shloka Mehta
  • 4/10

आकाश अंबानी श्लोका मेहता का इंडो-वेस्टर्न लुक
शादी में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की जोड़ी का लुक बेहद रॉयल और सोफिस्टिकेटेड नजर आया. एक तरफ श्लोका ने पेस्टल ग्रीन और पीच शेड के फ्लोरल लहंगे के साथ 'केप-स्टाइल' चोली पहनकर अपने लुक को मॉडर्न और ट्रेंडी बनाया, जिसे उन्होंने पन्ना जूलरी के साथ कंप्लीट किया. वहीं, आकाश अपनी पत्नी के साथ ट्विनिंग करते हुए वाइट और ग्रीन शेरवानी में दिखे, जिस पर गहरे हरे रंग (Emerald Green) की खूबसूरत कढ़ाई की गई थी.

Shahrukh Khan Gauri Khan
  • 5/10

खान परिवार ने ली शाही एंट्री
अर्जुन-सानिया की शादी में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना के साथ पहुंचे. खान परिवार का लुक बेहद रॉयल और एलिगेंट था. शाहरुख ऑफ-वाइट अचकन में विंटेज लुक दे रहे हैं, तो गौरी मस्टर्ड येलो एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी में ग्रेसफुल लग रही हैं. वहीं, सुहाना पेस्टल फ्लोरल लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं.

Yuvraaj Hazel
  • 6/10

युवराज और हेजल का ट्विनिंग लुक
युवराज सिंह डार्क मरून और ग्रे शेड की पैटर्न वाली अचकन में बेहद रॉयल और क्लासिक लग रहे हैं. वहीं, हेजल कीच ने मरून ब्लाउज के साथ हैवी फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाली काली साड़ी पहनी है, जो उनके लुक को एलिगेंट और ग्रेसफुल बना रही है. दोनों का यह ट्रेडिशनल अवतार सादगी और स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है.

Harbajan
  • 7/10

हरभजन सिंह-गीता बसरा लगे खूबसूरत
हरभजन सिंह ने सफेद कुर्ते-पायजामे के साथ फ्लोरल प्रिंट वाली नेहरू जैकेट और मैचिंग मैरून पगड़ी पहनी है, जो उनके लुक को फ्रेश और क्लासी बना रही है. वहीं, गीता बसरा पेस्टल ग्रीन रंग की प्री-ड्रेप्ड शिमरी साड़ी में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं, जिसे उन्होंने डायमंड ईयररिंग्स और एक छोटे क्लच के साथ स्टाइल किया है.

MS Dhoni
  • 8/10

एमएस धोनी और साक्षी ने की ट्विनिंग
एमएस धोनी और साक्षी का आइवरी शेड में मैचिंग 'ट्विनिंग' लुक बेहद ग्रेसफुल लगा. माही ने मल्टीकलर थ्रेड वर्क वाले एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ते और वाइट पायजामे में अपना देसी स्वैग दिखाया, वहीं साक्षी ने उनसे मैचिंग फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाला अनारकली सूट और दुपट्टा कैरी किया. साक्षी ने अपने इस स्टाइलिश अंदाज को हैवी जूलरी के बजाय सिर्फ एक स्टेटमेंट नेकलेस, इयररिंग्स, एथनिक पोटली बैग और गोल्डन हील्स के साथ कंप्लीट किया, जो उन्हें और भी खूबसूरत बना रहा है.

Aishwarya Abhishek
  • 9/10

अभिषेक-ऐश्वर्या ने साथ में एंट्री ले लूटी लाइमलाइट
सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में बच्चन परिवार का रॉयल लुक चर्चा में रहा. अभिषेक बच्चन ने गोल्डन बटन वाली ब्लैक शेरवानी और वाइट चूड़ीदार में क्लासिक अंदाज दिखाया. वहीं, ऐश्वर्या राय ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ पाउडर ब्लू एम्ब्रॉयडर्ड कलीदार आउटफिट पहना, जिसे उन्होंने सिल्वर पर्स और इम्पीरियल ब्लूम नेकलेस के साथ ग्रेसफुली कैरी किया. सॉफ्ट कर्ल्स और ग्लॉसी मेकअप उनके इस स्टनिंग अवतार को और भी निखार रहे थे.

Advertisement
Zaheer Khan-Sagarika Ghatge
  • 10/10

सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में दिग्गज गेंदबाज जहीर खान भी शरीक हुए. जहीर ने शादी में अपनी वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे के साथ एंट्री ली. साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा था.

Advertisement
Advertisement