scorecardresearch
 

Viral Jokes: टीचर ने छात्र को दी शाबाशी और अगले ही पल आया गुस्सा, जानें क्या था मसला

Viral Jokes in Hindi: हंसना-हंसाना स्वस्थ जिंदगी का राज है. ऐसे में आपको हर पल हंसाने के लिए हम लाए हैं मजेदार चटपटे चुटकुले.

Advertisement
X
Viral and Funny Jokes
Viral and Funny Jokes

Viral Jokes and Funny Chutkule in Hindi: आपको जी भर के हंसाने और गुदगुदाने के लिए हम लेकर आए हैं चुटकुलों का पिटारा जिन्हें पढ़कर आपके चेहरे पर एकदम मुस्कान आ जाएगी.

1) बस स्टैंड पर एक लड़की खड़ी थी ,तभी वहां से एक लड़का बाइक पर निकला...
लड़का: पहचाना मुझे ?
लड़की: नहीं
लड़का: अभी तो तेरे सामने से निकला था...

2) चिंटू जंगल से जा रहा था...
अचानक भालू देखकर सांस रोककर जमीन पर लेट गया.
भालू: अभी मुझे भूख नहीं है, वरना सारी होशियारी निकाल देता.

ऐसे ही मजेदार जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Jokes in Hindi

3) मंदिर के बाहर बैठा भिखारी: भगवान के नाम पर कुछ दे दे बाबा...भगवान तेरी जोड़ी सलामत रखे.
सुरेश: मेरी तो अभी शादी भी नहीं हुई है.
भिखारी: बेटा...मैं तेरे जूतों की जोड़ी की बात कर रहा था.

4) टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से एक सिक्का निकाला और एसिड में डाला.
टीचर: बताओ ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं ?
स्टूडेंट: सर नहीं घुलेगा.
टीचर: शाबाश...लेकिन तुम्हें कैसे पता ?
स्टूडेंट: सर एसिड में डालने से अगर सिक्का घुलता तो आप हमसे मांगते, अपनी जेब से नहीं निकालते.
टीचर आग बबूला...

Advertisement


(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

ये भी पढ़ें-

 

Advertisement
Advertisement