>घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं
कि पांच मिनट में आ रही हूं
समझ में नहीं आता है क्या?
>आज का ज्ञान
आदमी चाहे जितना भी बड़ा और
समझदार हो जाए..
लेकिन..
वो सीधे पैर और उल्टे पैर के
मोजों में कभी फर्क नहीं बता सकता...!!!
>पति (फोन पर पत्नी से) - तुम बहुत प्यारी हो..
पत्नी - थैंक्स..
पति - तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो..
पत्नी - थैंक्यू सो मच..
और बताओ क्या कर रहे हो..?
पति - खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं..
>अक्षर गलत होने की वजह से एक किताब की 10 लाख कॉपियां
दो दिन में ही बिक गईं...
दरअसल, ये गलती उस किताब के टाइटल में हो गई थी..
किताब का नाम था - 'एक आइडिया जो आपकी लाइफ बदल दे'
और गलती से हो गया - 'एक आइडिया जो आपकी वाइफ बदल दे..
>पब्लिक टॉयलेट में लिखा था
'दुनिया चांद पर पहुंच गई
और तू यहीं पर बैठा है'
सोनू ने अपना दिमाग लगाया
और नीचे लिखा
'चांद पर पानी नहीं था
इसलिए वापस आ गया'
ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
>रामेश (नौकर से)- जरा देख तो
बाहर सूरज निकला या नहीं
नौकर-बाहर तो अंधेरा है.
संता- अरे, टॉर्च जलाकर देख ले कामचोर
>पत्नी – सुनो, आजकल चोरियां बहुत
होने लगी हैं. धोबी ने हमारे दो तौलिया
चुरा लिए हैं.
पति – कौन से तौलिये?
पत्नी – अरे! वही जो हम मनाली के
होटल से उठाकर लाए थे.
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)