scorecardresearch
 

Jokes: जब शराबी दोस्तों ने बनाया पार्टी का प्रोग्राम, फिर जो हुआ वो जानकर हंस पड़ेंगे आप

अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो मानसिक तनाव से दूर रह सकते हैं. इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे.

Advertisement
X
Hindi Viral Jokes
Hindi Viral Jokes

> गोलू और मोलू बात कर रहे थे...
गोलू बोला - मेरा बॉस सबको परेशान करता था, 
तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में 
चुपके से दो चॉकलेट रख दीं और एक पर्ची डाल दी
पर्ची में लिखा था- 'जानू दोनों तुम ही खाना, उस चुड़ैल को मत देना'
आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया था,
चेहरा इतना सूजा हुआ था कि एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था.

 

> एक शराबी ने दोस्तों के साथ पार्टी का प्रोग्राम बनाया
और अपने ही घर से रात को बकरा चोरी किया और खूब दावत की.
सुबह जब घर पहुंचा तो बकरा घर पर ही खड़ा था.
शराबी ने अपनी बीवी से पूछा- बकरा कहां से आया?
बीवी (गुस्से में) - बकरे को गोली मारो, रात से अपना कुत्ता गायब है.

 

> टीचर छात्रों से - कांटे भरे रास्तों पर आपका साथ कौन देगा?
चम्पू- सर चप्पल.
फिर क्या टीचर ने चप्पल से चम्पू की जोरदार कुटाई.

 

> बेटा- पिता जी, आप बहुत किस्मत वाले हैं?
पिता जी- वो कैसे बेटा?
बेटा- क्योंकि मैं फेल हो गया हूं,
आपको मेरे लिए नई किताबें नहीं खरीदनी पड़ेंगी.

 

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> टीटू को फांसी की सजा सुनाई गई.
जज ने पूछा- कोई आखिरी ख्वाहिश?
टीटू- हमारी जगह तुम लटक जाओ.

Advertisement

 

> बस का इंतजार करते हुए मिंकी ने अपने दोस्त मौंटी से पूछा
कौन ज्यादा संतुष्ट है, जिसके पास दस बच्चे हैं
या फिर जिसके पास दस लाख रुपये हैं?
मौंटी- जिसके पास दस बच्चे हैं.
मिंकी– वह कैसे?
मौंटी- जिसके दस बच्चे हैं, वह और अधिक नहीं चाहता,
जबकि जिसके पास दस लाख रुपये हैं, वह और ज्यादा चाहता है.
आस-पास खड़े लोगों ने बजाईं तालियां.

 

>पत्नी - सुनो जी, अगर मैं वक्त होती तो शायद सबको मेरी बहुत ज्यादा कद्र होती ना?
पति - हां प्रियतम, तुम्हारा खौफ होता चारों तरफ.
पत्नी - खौफ क्यों होता?
पति - अरे, तुम्हें देखते ही लोग सहम जाते और कहते देखो बुरा वक्त आ रहा है.

 

> टिल्लू - मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?
मां - बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू.
टिल्लू (मन ही मन सोचता हुआ) बोला- कसम से आज पहली बार
देवता वाली फीलिंग आ रही है.

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement