scorecardresearch
 

Jokes: टीचर ने कहा- इरादे बुलन्द होने चाहिए... छात्र का जवाब कर देगा लोटपोट

Hindi Jokes: हंसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार होते हैं. आज (22 अप्रैल) फिर हम आपके लिए लेकर आए हैं हंसाने-मुस्कुराने और ठहाके लगाने वाले वायरल चुटकुले.

Advertisement
X
चुटकुले
चुटकुले

> साल में कितनी रात्रि होती हैं?
छात्र- 10 रात्रि
टीचर- 10 कैसे बताओ?
छात्र- 9 नवरात्रि और 1 शिवरात्रि....

 

> टीचर- इरादे बुलन्द होने चाहिये, पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है.
पिंटू- मैं तो लोहे से भी पानी निकाल सकता हूं
टीचर- कैसे?
पिंटू- हैंडपंप से...

 

> पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...! 
पति - कितना काम करेगी तू...? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या...? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली...! 
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...! 

 

> किडनैपर- तुम्हारी बेटी अब हमारे कब्जे में है
मां- बात करवाना जरा उससे
किडनैपर ने बेटी को फोन दिया
मां- तू वहां क्या कर रही है
अब धनिया लाके कौन देगा मुझे?....

 

> बॉस ने अपने जूनियर के सामने पानी भरे गिलास में एक छोटा सा कंकड़ डाल दिया और सबसे पूछा- 
कंकड़ क्यों डूब गया 
सभी ने एक जैसा जवाब दिया
सर कंकड़ भारी था इसलिए डूब गया
फिर बॉस ने अपने प्रिय चेले से पूछा
तुम बताओ कंकड़ क्यों डूब गया
उसने बहुत ही सुंदर जवाब दिया
सर मुझे तो एक बात समझ आई कि जिसको आपने छोड़ दिया समझो वो डूब गया...

Advertisement

 

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> एक बार एक चींटी हाथी की पीठ पर बैठ कर कही जा रही थी
रास्ते में एक कच्चा पुल आ गया तो चींटी ने पूछा
भाई, ये पुल पार कर लेगा या मैं उतर जाऊं?....

 

> टीचर- बेटा, अगर सच्चे दिल से भगवान से प्रार्थना की जाए तो वो जरूर सफल होती है
पिंटू-  रहने दो मैम, अगर ऐसा होता तो आप मेरी टीचर नहीं मेरी सास होती...

 

> टीचर- 4 और 4 कितने होते हैं?
गोलू- 10 होते हैं.
टीचर- 8 होते हैं, नालायक
गोलू- हम दिलदार घर से हैं सर, 2 मैंने अपने खुद के भी डाले हैं....

 

> टीचर- 10 नंबर के एक प्रश्न का जवाब दो
छात्र- सर प्रश्न पूछो
टीचर- बताओ सबसे ज्यादा नकल कहां होती है?
छात्र- सर, व्हाट्सएप पर
टीचर- शाबाश, लो 10 में 10 नंबर....

 

> टीचर- तुम पढ़ाई में बहुत कमजोर हो
मैं तुम्हारी उम्र में मैथ्स के कठिन से कठिन सवाल हल कर लेता था
चिंटू- आपको अच्छे टीचर मिल गए होंगे सर....
है.....

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement