scorecardresearch
 

Jokes: नौकर का जवाब सुनकर मालिक को लगा जोर का झटका, चुटकुला पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Social Media Viral Jokes: हंसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार होते हैं. आज फिर हम आपके लिए लेकर आए हैं हंसाने-मुस्कुराने और ठहाके लगाने वाले वायरल चुटकुले.

Advertisement
X
Jokes
Jokes

> पिक्चर हॉल के सामने का नजारा 
आदमी- भईया यहां स्कूटर स्टैंड कहां हैं?
संजू- सर पहले आप मुझे अपना नाम बताओ?
आदमी- गप्पू है
संजू- अब अपने माता पिता का नाम बताओ?
आदमी- मुझे पिक्चर देखने जाना है,
आप मेरा समय बर्बाद किए बिना जल्दी बताइए स्कूटर स्टैंड कहां है?
संजू- तभी तो बोल रहा हूं, जल्दी बताओ
आदमी- मेरी माता का नाम आशा देवी है, और वो टीचर है
मेरे पिता का नाम राजेश शर्मा है, और वो वकील हैं
संजू- सब पढ़े लिखे हैं
आदमी- हां, अब तो बताओ भाई स्कूटर स्टैंड कहां है?
संजू- पढ़े लिखे मां बाप की औलाद स्कूटर स्टैंड स्कूटर के नीचे होता है!

 

> मालिक ने नौकर से कहा- मच्छर मार दो
नौकर आलस में था
थोड़ी देर बाद भी मच्छर गुनगुना रहे थे
मालिक ने फिर नौकर से कहा- मच्छर मारे नहीं क्या?
नौकर ने मालिक से कहा- मच्छर तो मार दिये
ये तो उनकी विधवा पत्नियों के रोने की आवाज है!

 

>सप्पू- सबसे शुद्ध माल अपने कस्टमर को कौन बेचता है?
गप्पू- बिजली विभाग
सप्पू- वो कैसे? 
गप्पू- हाथ लगाकर देख, पता चल जाएगा

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

> डॉक्टर- आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरूरत है, ये लो नींद की गोलियां 
पत्नी- उन्हें ये कब देनी है डॉक्टर 
डॉक्टर- ये उनके लिए नहीं, आपके लिए हैं!

 

> दो पागलों ने पागलखाने से भागने का प्लान बनाया
पहला- कल जैसे ही गेट खुलेगा हम चौकीदार को पकड़कर मार देंगे और भाग जाएंगे
दूसरा- हां आइडिया अच्छा है
अगले दिन सुबह दोनों जैसे ही भाग कर गेट के पास गए
देखा- गेट खुला था चौकीदार गायब था
पहला- अरे यार ये चौकीदार कहां गया.. अगर वो होता तो हम प्लान के मुताबिक आज भाग सकते थे
दूसरा- कोई नहीं यार चलो कल try करते हैं

Advertisement

 

> चिंटू- मुझे अपनी बीवी से तलाक चाहिए, वह बर्तन फेंककर मारती है
मिंटू- अभी मार रही है या पहले से
चिंटू- 5 साल पहले से
मिंटू- तो इतने साल बाद तलाक क्यों?
चिंटू- क्योंकि अब उसका निशाना पक्का हो गया है

 

> पड़ोसन- आपके बर्तन बड़े चमक रहे हैं
धोने के लिए किसका इस्तेमाल करती हैं?
महिला- पति का

 

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement