scorecardresearch
 

Hindi Jokes: कॉलेज से जल्दी घर आया मीकू, वजह जान हो जाएंगे लोटपोट

Funny Memes: आपको हंसाने और गुदगुदाने के लिए हम लेकर आए हैं मजेदार चुटकुले और हंसी के गुल्ले. इन जोक्स को पढ़ते ही आप यकीनन अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.

Advertisement
X
Jokes in Hindi
Jokes in Hindi

> बच्चा (नल से पानी को आते देख) – पापा ये पानी कहां से आता है ?
बाप- बेटा नदी से…
पापा उसे पास में नदी दिखाने ले जाते हैं, वहां वो अपने पापा को धक्का मारकर नदी में गिरा देता है.
और भागते हुए घर आकर अपनी मां से कहता है-
“मम्मी जल्दी नल चालू करो, पापा आते ही होंगे”.

 

> मीकू कॉलेज से जल्दी घर आ गया....
मां- क्या हुआ बेटा, आज जल्दी घर आ गए.
मीकू - हां मां, मैंने एक मक्खी को मार दिया, तो मैडम ने भगा दिया.
मां- क्या? एक मक्खी को मारने पर कॉलेज से भगा दिया.
मीकू - मक्खी मैडम के गाल पर बैठी थी.

 

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> पत्नी: आपके लिए तो मैं पूरी दुनिया से लड़ सकती हूं.
टीटू- लेकिन बेबी तुम तो बस मुझसे ही लड़ती रहती हो?
पत्नी- आप ही तो मेरी दुनिया हो.

 

> दादी- लगता है उस लड़की को लकवा हो गया है, देख कैसे उसका एक हाथ ऊपर हो रहा है और मुंह पिचका सा हो गया है 
पोता- दादी लकवा नहीं, वह सेल्फी ले रही है.

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement