scorecardresearch
 

Hindi Jokes: टिल्लू ने पूछा- देश में चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की कमी क्यों हो रही है? मौंटी का जवाब सुन हंस पड़ेंगे आप!

Hindi Chutkule: अच्छे स्वास्थ्य के लिए हंसना और खुश रहना बेहद जरूरी है. हंसते-खिलखिलाते रहने से मानसिक तनाव दूर होता है. साथ ही, मूड भी फ्रेश रहता है. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...

Advertisement
X
Viral Jokes 2022
Viral Jokes 2022

Jokes 2022: लाइफ में दुखी होने के कई कारण होते हैं, लेकिन हमें हर हाल में खुश रहने की कोशिश करनी चाहिए. यदि आप हंसने-मुस्कुराने की आदत डाल लें तो आप कई बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है.

> बब्लू लाइब्रेरी जाकर पूछता है- 
आत्महत्या करने के तरीकों की किताब है क्या...?
लाइब्रेरियन ने उसे घूर कर देखा और पूछा -
वापस करने कौन आएगा भाई...!

> एक अक्षर गलत होने की वजह से एक किताब की 10 लाख कॉपियां 
दो दिन में ही बिक गईं...
दरअसल, ये गलती उस किताब के टाइटल में हो गई थी...!
किताब का नाम था - 'एक आइडिया जो आपकी लाइफ बदल दे'
और गलती से हो गया - 'एक आइडिया जो आपकी वाइफ बदल दे'...!

ऐसे ही मजेदार जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

> बॉस ने जोक सुनाया
पूरी टीम हंसने लगी, सिवाए सोनू के...
बॉस ने पूछा - तुम्हें मेरा जोक समझ में नहीं आया क्या...?
सोनू बोला - सर, मेरा सेलेक्शन दूसरी कंपनी में हो गया है...!

> दो दोस्त आपस में बात करते हुए...
टिल्लू- देश में चोरों को अंजाम तक पहुंचाने वाले पुलिसवालों की कमी क्यों हो गई है ?
मौंटी- सभी के सभी क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया में चले गए हैं...
टिल्लू- वो एक्टर होते हैं ढक्कन.

Advertisement

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

 

Advertisement
Advertisement