> दादा - कमर में बहुत दर्द है.
जरा शर्मा जी के घर से आयोडेक्स ले आओ.
दादी - अरे... वो नहीं देंगे, बहुत कंजूस हैं.
दादी - हां हैं तो खानदानी कंजूस.
पता नहीं इतने पैसे लेकर कहां जाएंगे?
मर जाएंगे यूं ही,
ऐसा करो अलमारी से तुम अपना ही आयोडेक्स निकाल लो, दर्द कुछ ज्यादा ही है.
> पिंकी मेकअप करके ऑफिस आई,
सारे ऑफिस के लोग उसे ही देख रहे थे,
पिंकी- मैं कैसी दिख रही हूं?
बॉस- क्या बात है आज तो बहुत सुन्दर लग रही हो?
पिंकी- ज्यादा मक्खन लगाने की जरूरत नहीं है
जाकर ब्यूटी पार्लर वाले का बिल भर आओ.
ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
> मीना- डॉक्टर चेहरे में जलन हो रही है.
डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स-रे करना पड़ेगा.
मीना- एक्स-रे में क्या होता है?
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है.
मीना 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं.
डॉक्टर बेहोश!
> मंटू- डॉक्टर के पास गया..
डॉक्टर- बताओ क्या दिक्कत है..
मंटू- जब में सोता हूं तो रोज बंदर मेरे सपने में फुटबॉल खेलते हैं
डॉक्टर- इसमें परेशानी की कोई बात नहीं है...
रात को ये गोली खाकर सो जाना...
मंटू- नहीं, ये गोली मैं कल खाउंगा, क्योंकि आज फाइनल है.
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा... ... गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य बिल्कुल भी नहीं है.)