scorecardresearch
 

Viral Jokes: यमुना नदी कहां बहती है? गोलू का जवाब जानकर जोर से हंसेंगे आप

Jokes and Chutkule in Hindi: चुटकुले हमारी जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलते हैं. आपको हंसाने और खुश रखने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे...

Advertisement
X
JOKES
JOKES

> लड़की अपनी स्कूटी मैकेनिक के पास लेकर गई.
लड़की- मुझे स्कूटी की सर्विस करानी है.
मैकेनिक- मैडम इंजन में ऑइल नहीं है.
और ब्रेक भी सही से काम नहीं कर रहे.
लड़की-अरे वो छोटी मोटी बातें होती रहती हैं.
पहले इसका शीशा ठीक करो प्लीज़.

 

> टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम.
टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं.
गोलू- इंसान समझा ही कहां आपने...रोज तो मुर्गा बना देती हैं.

 

> पति (फोन पर पत्नी से) - तुम बहुत प्यारी हो.
पत्नी - थैंक्स.
पति - तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो.
पत्नी - थैंक्यू सो मच... और बताओ क्या कर रहे हो
पति - खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं.

 

> दामाद अपने ससुराल में गुरुजी का प्रवचन सुनने गया
गुरुजी बोले- जो स्वर्ग जाना चाहता है, वह अपना हाथ ऊपर करो
उसकी सास और बीवी ने हाथ उठाया, मगर दामाद ने नहीं उठाया
गुरुजी ने दामाद से पूछा - क्या तुम स्वर्ग नहीं जाना चाहते?
उसने जवाब दिया- बस ये दोनों चली जाएं तो मेरे लिए यहीं स्वर्ग बन जाएगा.

Advertisement

 

ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

> लड़की वाले- हमें लड़का पसंद नहीं,
लड़के वाले- पसंद तो हमें भी नहीं हैं अब क्या करें घर से निकाल दें?

 

> लड़की ट्रेन में एक लड़के से बोली- क्या मैं यहां बैठ सकती हूं?
लड़का- हां हां, बिल्कुल, अपनी ही सीट समझो,
लड़की- क्या मैं आपकी बोतल से थोड़ा पानी पी सकती हूं?
लड़का- हां हां, जरूर,
लड़की- अगला स्टेशन कौन-सा है भैया?
लड़का- मेरे दिमाग में कोई जीपीएस नहीं लगा है,
लड़की- जल्दी सीट खाली करो, मुझे नींद आ रही है.

 

> टीचर- गोलू यमुना नदी कहां बहती है ?
गोलू- जमीन पर
टीचर- नक्शे में बताओं कहां बहती है ?
गोलू- नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा 

 

> एक बुढ़िया अम्मा को एक भिखारी मंदिर के बाहर मिला...
भिखारी - भगवान के नाम पर कुछ दे दो मां जी,
चार दिन से कुछ नहीं खाया।
बुढ़िया 500 का नोट निकालते हुए बोली - 400 खुले हैं?
भिखारी - हां हैं मां जी
बुढ़िया - तो उससे कुछ लेकर खा लेना.

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement