scorecardresearch
 

Viral Jokes: सुरेश बोला- गुटखे के दाम बढ़ गए हैं, अब क्या करोगे? रमेश ने दिया ये जवाब

Chutkule in Hindi: जीवन की आपाधापी में हम सभी कहीं न कहीं हंसना भूल गए हैं. इसलिए हम आपके लिए लाए हैं जोक्स की पोटली जिसे पढ़कर आप लोटपोट हुए बिना नहीं रह सकेंगे.

Advertisement
X
JOKES
JOKES

Chutkule and Jokes: आप भी हंसते मुस्कुराते रहें इसलिए हम आपके लिए लाए हैं जोक्स का पिटारा. इसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

1- रमेश (सुरेश से): अरे सुरेश, सुना है सरकार ने गुटखा के दाम बढ़ा दिए हैं, अब क्या करोगे तुम?
सुरेश: करना क्या है, आधा घंटा और देर से थूकेंगे अब!

2- पहला दोस्त: अगर नारियल के पेड़ पर चढ़ जाऊं, तो क्या इंजीनियरिंग कॉलेज की लड़कियां दिख जाएंगी?
दूसरा दोस्त: जरूर, और हाथ छोड़ दोगे तो मेडिकल कॉलेज की लड़कियां भी दिख जाएंगी.

ऐसे ही मजेदार जोक्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें Jokes in Hindi 

3- टीचर: अगर 50 आदमियों को खिलाने के लिए 5 किलो दाल लगती है, तो 75 आदमियों को खिलाने के लिए कितनी दाल लगेगी?
बंटी: मैडम जी, दाल उतनी ही लगेगी बस पानी थोड़ा और डालना पड़ेगा.

4- महिला के मुंह में थर्मामीटर रख डॉक्टर बोला...
डॉक्टर- कुछ देर तक यूं ही रखें
पत्नी को खामोश देख कर पति को रहा नहीं गया,
पति- डॉक्टर साहब यह चीज कितने की आती है?

Advertisement

5- रमेश-भाई कल सर्कस देखने चलेंगे.
सुरेश- मैं अपनी बीवी को भी लाऊंगा.
रमेश- अगर तेरी बीवी और साली दोनों शेर के पिंजरे में गिर गई तो किसे बचाएगा.
सुरेश- भाई मैं तो शेर को बचाऊंगा, आखिर दुनिया में शेर बचे ही कितने हैं.
 

 

Advertisement
Advertisement