scorecardresearch
 

इतने में तो... जोधपुर के उम्मेद भवन के सबसे सस्ते रूम का किराया कितना है?

जोधपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेस में ठहरना शाही अनुभव माना जाता है. यहां Palace Room की कीमत लाखों से शुरू होती है. अलग-अलग रूम कैटेगरी में ब्रेकफास्ट, एयरपोर्ट ट्रांसफर और प्रीमियम सुविधाएं भी शामिल हैं.

Advertisement
X
उम्मेद भवन में Grand Royal 1 Bedroom Suite का किराया ₹2.95 लाख प्रति रात है. (Photo:www.tajhotels.com)
उम्मेद भवन में Grand Royal 1 Bedroom Suite का किराया ₹2.95 लाख प्रति रात है. (Photo:www.tajhotels.com)

राजस्थान के जोधपुर में स्थित उम्मेद भवन पैलेस सिर्फ एक होटल नहीं, बल्कि शाही इतिहास और लग्जरी लाइफस्टाइल का प्रतीक है. सुनहरे बलुआ पत्थरों से बना यह महल आज दुनिया के सबसे आलीशान होटलों में गिना जाता है. यहां ठहरना किसी राजसी अनुभव से कम नहीं माना जाता. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि यहां एक रात रुकने के लिए कितनी कीमत चुकानी पड़ती है, तो आइए विस्तार से समझते हैं अलग-अलग रूम कैटेगरी और उनके रेट.

1. Palace Room King Bed 
यह होटल का एंट्री-लेवल लग्जरी रूम है, लेकिन सुविधाओं के मामले में बेहद शानदार है. कमरे में क्लासिक राजस्थानी इंटीरियर, किंग या ट्विन बेड ऑप्शन और स्टैंडर्ड वाई-फाई शामिल है. इस कमरे का साइज 42–48 वर्ग मीटर है. इसमें सिर्फ दो गेस्ट ही ठहर सकते हैं.

.

कीमत (प्रति रात):

Member Rate (Room Only): ₹58,500

Standard Rate: ₹65,000

Breakfast Inclusive (Member): ₹60,840

Breakfast Inclusive (Standard): ₹67,600

.

2. Historical 1 Bedroom Suite 

यह सुइट ज्यादा स्पेस और शाही अंदाज के साथ आता है. इसमें विरासत से जुड़ी सजावट और खास आर्किटेक्चर देखने को मिलता है. इस सुइट के साइज की बात करें तो यह 47–102 वर्ग मीटर है. इसमें भी सिर्फ दो गेस्ट रह सकते हैं. 

.

Suite Package (ब्रेकफास्ट + वन-वे एयरपोर्ट ट्रांसफर सहित):

Member Rate: ₹81,855

Standard Rate: ₹90,950

Advertisement

Room Only:

Member Rate: ₹96,300

Standard Rate: ₹1,07,000

.

इस पैकेज में बुफे ब्रेकफास्ट, वन-वे एयरपोर्ट ट्रांसफर और उपलब्धता के अनुसार अर्ली चेक-इन/लेट चेक-आउट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.

3.  Royal 1 Bedroom Suite 

यह सुइट काफी विशाल है और प्रीमियम फर्निशिंग के साथ आता है. इस सुइट का साइज 111–120 वर्ग मीटर है. यह कैटेगरी उन मेहमानों के लिए है जो ज्यादा स्पेस और प्राइवेट लक्ज़री चाहते हैं.

.

Suite Package:

Member Rate: ₹1,41,525

Standard Rate: ₹1,57,250

Room Only:

Member Rate: ₹1,66,500

Standard Rate: ₹1,85,000

.

 

4. Grand Royal 1 Bedroom Suite – सबसे भव्य विकल्प

यह होटल की सबसे प्रीमियम सुइट कैटेगरी में से एक है. विशाल कमरा, अलग लिविंग एरिया और शाही सजावट इसकी खास पहचान है. इस सुइट का साइज 111–130 वर्ग मीटर है.

Suite Package:

Member Rate: ₹2,26,058

Standard Rate: ₹2,51,175

Room Only:

Member Rate: ₹2,65,950

Standard Rate: ₹2,95,500

 

कितना खर्च आएगा एक रात का ठहराव?
उम्मेद भवन पैलेस में एक रात रुकने की कीमत लगभग ₹58,500 से शुरू होकर ₹2.95 लाख प्रति रात तक जाती है. यहां ठहरना सिर्फ एक होटल बुकिंग नहीं, बल्कि शाही जीवनशैली, शानदार मेहमाननवाज़ी और विश्वस्तरीय सुविधाओं का अनुभव है. जहां हर मेहमान को राजसी अंदाज में ठहराया जाता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement