भारतीय राजनीति के इतिहास में आज शाम 7 बजे तब एक नया अध्याय दर्ज हो जाएगा, तब नरेंद्र दामोदर दास मोदी लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ का समय नजदीक आने के साथ ही अब नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की तस्वीर साफ होने लगी है. जानकारी के अनुसार संभावित मंत्रियों को फोने आने लगे है. अभी तक रामदास अठावले, मुख्तार अब्बास नकवी, पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद और राजस्थान से अर्जुन मेघवाल को फॉन कॉल पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि ये सभी आज मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.