scorecardresearch
 
Advertisement

IIT के स्टूडेंट लाएंगे 'मेड इन इंडिया' फ्लाइंग टैक्सी

IIT के स्टूडेंट लाएंगे 'मेड इन इंडिया' फ्लाइंग टैक्सी

उबर एयर और कई अन्य विदेशी कंपनियां उड़ने वाली टैक्सी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इस बीच भारत के कुछ होनहार युवा रिसर्चर स्वदेशी फ्लाइंग टैक्सी शुरू कर देने के प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने जा रहे हैं. यह फ्लाइंग टैक्सी पूरी तरह से मेड इन इंडिया होगी और 2023 तक इसे तैयार करने का लक्ष्य है. यह खुशखबरी आई है आईआईटी कानपुर से, जिसने एक निजी कंपनी वीटीओएल एविएशन इंडिया के साथ करार किया है.

Advertisement
Advertisement