scorecardresearch
 

अखरोट के रंग से भोजपत्र पर उकेरी PM मोदी की फोटो, वाइब्रेंट विलेज की महिला को Delhi से मिला न्योता

Republic Day 2024: वाइब्रेंट विलेज हर्षिल के उप प्रधान माधवेंद्र सिंह रावत की पत्नी अनुप्रिया रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट करने के लिए उनकी अनूठी पेंटिंग भोजपत्र पर तैयार की है. जिसे विशेषतौर अखरोट के छिलकों से तैयार रंग से बनाया गया है.

Advertisement
X
अनुप्रिया रावत ने तैयार की अनूठी पेंटिंग.
अनुप्रिया रावत ने तैयार की अनूठी पेंटिंग.

गणतंत्र दिवस में इस वर्ष सीमांत गांव के जनप्रतिनिधियों को भारत सरकार ने विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. भारत-चीन सीमा पर स्थित हर्षिल गांव के एक महिला अनुप्रिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान राम के साथ भोजपत्र पर उकेरा है. इस पेंटिंग में दुर्लभ भोजपत्र और फलों के रंगों का प्रयोग किया गया है. पेंटिंग को प्रधानमंत्री को भेंट करने की योजना है.

उत्तराखंड का उत्तरकाशी जिला चीन के बॉर्डर से जुड़ा है. यहां से चयनित 8 गांव के प्रधान और उपप्रधान समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं. जिसमें बगोरी, धराली, हर्षिल, जादूंग, जसपुर, झाला, मुखबा, नेलांग, पुराली व सुक्की के प्रधान शामिल हैं. 

वाइब्रेंट विलेज हर्षिल के उप प्रधान माधवेंद्र सिंह रावत की पत्नी अनुप्रिया रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट करने के लिए उनकी अनूठी पेंटिंग भोजपत्र पर तैयार की है. जिसे विशेषतौर अखरोट के छिलकों से तैयार रंग से बनाया गया है.
  
अनुप्रिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार स्वरूप भेंट करने के लिए उनकी एक पेंटिंग तैयार की है. इस पेंटिंग की विशेषता है कि इसे पूरी तरह से दुर्लभ भोजपत्र से तैयार किया गया है. अनुप्रिया ने बताया कि भोजपत्र का प्रयोग प्राचीन समय में कागज की तरह ही किया जाता था, अब यह बहुत कम ही देखने को मिलता है. 

Advertisement

भोजपत्र पर पेंटिंग तैयार करना आसान नहीं होता है, क्योंकि यदि एक बार यही पेंटिंग में खामी रह जाती है तो फिर से बहुत बारीकी से तैयार करना पड़ता है. अनुप्रिया ने बताया कि एक बार असफल होने के बाद दूसरी बार उन्हें भोजपत्र पर पेंटिंग बनाने में सफलता मिली. अनुप्रिया इससे पहले स्नो लेपर्ड सहित दर्जनों पेंटिंग तैयार कर चुकी हैं. लेकिन प्रधानमंत्री की ये पेंटिग अदभुत और आकर्षक है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement