scorecardresearch
 
प्रथम महिला शुभ्रा मुखर्जी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा मुखर्जी की अस्थियां बुधवार देर शाम हरिद्वार में हरकी पैडी ब्रह्मकुंड में प्रवाहित कर दी गईं. अस्थियां लेकर उनके जांगीपुर से सांसद पुत्र अभिजीत मुखर्जी और इन्द्रजीत मुखर्जी हरिद्वार पहुंचे थे. उनके साथ उनके कुल पुरोहित सपन भट्टाचार्या भी थे.

Advertisement
X
प्रथम महिला शुभ्रा मुखर्जी की फाइल फोटो

सपन भट्टाचार्य और हरिद्वार से पुरोहित सुमित ठेकेदार ने वैदिक रिती के अनुसार गंगा में उनकी अस्थियां प्रवाहित कीं. प्रदेश सरकार की ओर से उतराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत को भी हरिद्वार पहुंचना था, लेकिन भारी बारिश के कारण वह नहीं पहुंच सके.

मुख्यमंत्री की ओर से उनके ओएसडी रनजीत रावत और अद्र्घकुम्भ मेला प्रभारी पुरुषोतम शर्मा ने श्रद्घांजलि अर्पित की. बुधवार को ही उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया था.

-इनपुट भाषा से

Advertisement
Advertisement