scorecardresearch
 

दोस्त के नाम कराया 2 करोड़ का बीमा, खुद बना नॉमिनी... फिर शराब पिलाकर रची हत्या की साजिश

दोस्ती की आड़ में लालच का खौफनाक खेल सामने आया है. दो युवकों ने अपने दोस्त के नाम करीब दो करोड़ रुपये की बीमा पॉलिसी कराई और खुद नॉमिनी बन गया. इसके बाद बीमा की रकम हड़पने के लिए हत्या की साजिश रची. पहले दोस्त को शराब पिलाई, फिर उस पर हमला कर घटना को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की.

Advertisement
X
दोस्त का बीमा करवाकर रची हत्या की साजिश. (Photo: Screengrab)
दोस्त का बीमा करवाकर रची हत्या की साजिश. (Photo: Screengrab)

तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम में सनसनीखेज मामला सामने आया है. बर्गमपाड पुलिस ने दो युवकों को अपने दोस्त की हत्या की साजिश रचने के आरोप में अरेस्ट किया है. आरोप है कि दोनों ने करीब दो करोड़ रुपये की बीमा राशि हड़पने के लिए इस वारदात की साजिश रची थी. गिरफ्तार आरोपियों में एक प्राइवेट बैंक का कर्मचारी है.

पुलिस के मुताबिक, 14 फरवरी की रात बर्गमपाड मंडल के मोथे गांव के पास कट्टा यशवंत सड़क किनारे घायल हालत में मिला था. शुरुआत में इसे सड़क दुर्घटना माना गया. उसे पहले भद्राचलम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में हालत गंभीर होने पर खम्मम के एक अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

मामले ने उस समय नया मोड़ लिया, जब यशवंत की मौसी मुलिसेट्टु रामा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने आशंका जताई कि यह महज दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हमला है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

friend insured for rs 2 crore nominee plotted murder after making him drink

जांच के दौरान शक गन्नावरम निवासी कट्टा साई दीपक और उसके दोस्त भद्राचलम निवासी कोंडा भानु प्रकाश पर गया. मंगलवार शाम दोनों को सरपाका में कार से जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि भानु प्रकाश प्राइवेट बैंक में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: इंश्योरेंस के 3 करोड़ के लिए बेटों ने बाप को जहरीले सांप से डंसवाया, सिर्फ एक गलती से फूट गया भांडा

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि नवंबर 2025 में आरोपियों ने यशवंत के नाम से एक बीमा पॉलिसी ली थी, जिसमें साई दीपक को नामिनी बनाया गया था. इसके लिए उसने खुद को यशवंत का रिश्तेदार बताया था. पुलिस का आरोप है कि 14 फरवरी की रात दोनों आरोपी यशवंत को मोथे गांव के पास ले गए, उसे शराब पिलाई और जब वह स्कूटर पर बैठने की कोशिश कर रहा था, तब पीछे से लोहे की रॉड से हमला कर दिया.

वारदात को हादसे का रूप देने के लिए आरोपियों ने उसके दोपहिया वाहन को सड़क से नीचे फेंक दिया और उसे घायल हालत में छोड़कर फरार हो गए.

सब-इंस्पेक्टर मेडा प्रसाद के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वे यशवंत की मौत के बाद बीमा की रकम हासिल करना चाहते थे.

दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस बीमा दस्तावेजों व अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement