पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के कई यादगार किस्से हैं, लेकिन इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2013 का उनका यह किस्सा तो बिल्कुल नहीं भुलाया जा सकता.
कलाम की ईमेल आईडी
मार्च 2013 को दिल्ली में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में Reinventing Democracy: The Youth Experiment विषय पर जमकर बोले और जब उन्होंने अपना संबोधन खत्म किया तो वहां मौजूद सभी लोगों को अपनी ईमेल आईडी भी दी. कलाम मंच से , 'मेरी ईमेल आईडी है apj@abdulkalam.com. आप मुझे मेल कीजिए और 24 घंटे के अंदर आपको जवाब मिलेगा.' पूर्व राष्ट्रपति ने जैसे ही अपनी ईमेल आईडी बताते हुए यह बात कही, वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं.
लोकतंत्र की तुलना बरगद से
कलाम ने अपने भाषण में कहा था कि बरगद के उस पेड़ की शक्ति उन सभी बीजों की शक्ति के बराबर है जो उस पेड़ के साथ हैं और लोकतंत्र भी उस बरगद के पेड़ की तरह लोकतंत्र में एक सशक्त व्यक्ति ही हमेशा आगे बढ़ता है.
70 फीसदी समय देश को दें नेता
ने वर्तमान नेताओं को सीख देते हुए कहा था कि राजनेताओं को अपने पार्टी के लिए 30 फीसदी और विकास के लिए 70 फीसदी समय देना चाहिए लेकिन भारत में इसका ठीक उलट देखने को मिलता है. उन्होंने कहा था कि राष्ट्र हमेशा से राजनीतिक तंत्र से बड़ा होता है. उन्होंने कहा कि राष्ट्र हमेशा से राजनीतिक तंत्र से बड़ा होता है. सच्चा लीडर वही होता है जो सफलता तो राष्ट्र के नाम कर देता है लेकिन असफलता को अपने माथे कर लेता है.
देखें एपीजे अब्दुल कलाम का वीडियो: