भारत के मैदानी हिस्सों में मॉनसून ने तेजी पकड़ी है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पश्चिम-मध्य और बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है. जिसकी वजह से देश के ज्यादातर हिस्से में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि अगले 4-5 दिनों में मध्य और उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.
मुंबई पूरी तरह मॉनसून (Monsoon) की चपेट में है. मुंबई के ज्यादातर इलाकों में शनिवार से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है. रविवार सुबह कुछ देर के लिए बारिश रुकी लेकिन चंद घंटे में ही बारिश ने फिर रफ्तार पकड़ ली है. चेंबूर और अंधेरी के कई इलाकों में भारी जलजमाव हो गया है. जलभराव की वजह से Khar Subway को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है. मौसम विभाग ने रविवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
Mumbai and its sub-urban areas have received extreme rainfall during last 24 hours. Rainfall till 0830 hours IST of today: Thane-28cm, Santacruz-20.1cm, Colaba-13cm.
Forecast- Intense to very intense spell of rainfall is very likely during next 3-hours. pic.twitter.com/s7vgqcVWxg
— India Met. Dept. (@Indiametdept) July 5, 2020
मुंबई के समंदर में हाई टाइड
मुंबई में भारी बारिश (Heavy Rain) और जलभराव के बीच समंदर में हाई टाइड की लहरें उठीं. मुंबई में पहले ही चेतावनी जारी की गई थी कि आज दोपहर 12.23 बजे समंदर में 4.63 मीटर तक लहरें उठ सकती हैं.
#WATCH Maharashtra: High tide in Mumbai as heavy rain lashes the city. #MumbaiRains pic.twitter.com/SKKnB7foWF
— ANI (@ANI) July 5, 2020
बता दें कि शनिवार को भी मुंबई के मंदर में हाई टाइड आया था. हाई टाइड में समंदर की लहरों ने उफान भरा था.जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे समंदर में 4.57 मीटर तक ऊंची लहरें उठी थीं.
The heavy showers have led to water logging at several places across the city. We request Mumbaikars to stay updated through official sources and plan moving out likewise. Please stay away from the shore (High Tide at 12.23 PM) and water logged areas #MonsoonSafetyMumbai pic.twitter.com/UlijJlYLN1
— Mumbai Police (@MumbaiPolice) July 5, 2020
मुंबई में बारिश के बाद कई जगह जलजमाव
मुंबई में पिछले 48 घंटे में हुई बारिश (Rain) से मुंबई पानी-पानी है. मुंबई में मूसलाधार बारिश के बाद कम से कम 10 ऐसे इलाके हैं, जहां भारी जलजमाव है. इसकी वजह से कई रास्तों पर ट्रैफिक पर भी असर पड़ा है. सड़क पर पानी भरने की वजह से कई गाड़ियां बीच सड़क पर ही खड़ी हो गईं. सायन में तो पुलिस चौकी ही जलमग्न हो गई. मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को मुंबई में करीब 82 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसकी वजह से शहर के 10 इलाकों में जबरदस्त वॉटरलॉगिंग है. बता दें कि मॉनसून की बारिश में मुंबई का ये हाल कोई पहली बार नहीं है, हर बार यही आलम होता है.
India Meteorological Department predicts intense to very intense spell of rainfall during the next three hours in Mumbai today. https://t.co/tCIh4TZP1V
— ANI (@ANI) July 5, 2020
खराब मौसम के चलते हैदराबाद में हुई फ्लाइट की लैंडिंग
मुंबई में खराब मौसम को देखते हुए स्विस एयर की जुरिच-मुंबई कार्गो फ्लाइट (Swiss Air's Zurich-Mumbai cargo flight) को हैदराबाद में लैंड कराया गया है. इस फ्लाइट को हैदराबाद एयरपोर्ट पर 11 बजकर 54 मिनट पर लैंड कराया गया है.
Swiss Air's Zurich-Mumbai cargo flight was diverted to Hyderabad due to bad weather in Mumbai. The flight landed at Hyderabad airport at 1154 hours. pic.twitter.com/ijzq5lju0u
— ANI (@ANI) July 5, 2020
मध्य प्रदेश मॉनसून की बारिश, अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मॉनसून की बारिश जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल में बीते 24 घंटे में 0.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए उज्जैन, इंदौर, रतलाम, शाजापुर, आगर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बैतूल, सिवनी, खरगोन, धार, देवास और मंदसौर में भारी बारिश की चेतावनी दी है.
Madhya Pradesh's Bhopal receives heavy rainfall pic.twitter.com/g8bvtmMIBj
— ANI (@ANI) July 5, 2020
गुजरात में भारी बारिश, उफान पर नदियां
गुजरात के राजकोट में भारी बारिश से कई नदियां उफान पर हैं. राजकोट कोठारिया रणुजा मंदिर के पास रविवार को नदी में एक बोलेरो कार पानी में बह गई. कार के साथ पानी में दो लोग भी बह गए हैं. पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची. हालांकि, पानी में बहने वाले दोनों लोगों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है.
दिल्ली में बारिश से बदला मौसम
राजधानी और एनसीआर में आज (रविवार) तड़के झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है. हल्की से मध्यम बारिश होने की वजह से तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. राजधानी में रविवार को पारा 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. दिल्ली में बारिश होने के साथ ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से काफी राहत मिली है. बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं कई इलाकों में सड़कों पर पानी भी भरा. उधर, मुंबई में शनिवार से हो रही बारिश देर रात रुक गई है. हालांकि, कई इलाकों में पानी भरा हुआ है.
Delhi: The national capital continues to receive light showers this morning after it witnessed a change in weather last night and received heavy rainfall, lightning and thunderstorm. Visuals from Vijay Chowk. pic.twitter.com/63s70ageXQ
— ANI (@ANI) July 5, 2020
दिल्ली में 3-4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 3-5 दिन तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिन दिल्ली में ऐसे ही आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में भी कुछ जगहों पर बारिश
पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पहले से ही सक्रिय है. उत्तर प्रदेश में शनिवार को जोरदार बारिश के बीच आसमान से बिजली गिरने से राज्य के अलग-अलग जिलों में 18 लोगों की मौत हो गई. मौसम विभाग ने रविवार को भी यूपी के कई जिलों में बारिश का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के मुताबिक शामली, मुजफ्फरनगर, झज्जर, बिजनौर, मेरठ, हापुड़, मथुरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, संभल, आगरा, चंदौसी, बदायूं समेत कई शहरों में अगले कुछ घंटों में बारिश की उम्मीद है.
— India Met. Dept. (@Indiametdept) July 5, 2020
बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 35. 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा. प्रदेश में सबसे गर्म स्थान आगरा रहा, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान गोरखपुर में 34.1 मिलीमीटर, झांसी में 30.2, सोनभद्र के चुर्क में 19 .4 और सुल्तानपुर में तीन मिलीमीटर बारिश हुई.
ये भी पढ़ें- यूपी समेत इन राज्यों में बारिश का अनुमान, राजस्थान में गर्मी, जानें मौसम का हाल
बिहार में बारिश-बिजली से आफत
बिहार में भी झमाझम बारिश के बाद पटना की सड़कें लबालब भर गई हैं. वीआईपी रोड हो या फिर आम रास्ते, सभी में जलजमाव है. मूसलाधार बारिश के बाद सड़क पर आए सैलाब ने हाहाकार मचा दिया है. बिहार में सड़कों पर पानी भरने की वजह से लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है. बिहार के पांच जिलों में शनिवार को जोरदार बारिश के बीच आसमान से बिजली गिरने (वज्रपात) से 20 लोगों की मौत हो गई. मौसम विभाग ने राज्य के पटना, भोजपुर, वैशाली, नालंदा सहित एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बिजली (वज्रपात) को लेकर अलर्ट जारी किया है.
Bihar: Waterlogging in parts of Patna city, following incessant rainfall. pic.twitter.com/KhjFH8b9p2
— ANI (@ANI) July 5, 2020
पहाड़ों पर भी भारी बारिश का कहर टूटा
उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरस रही है.पहाड़ों पर भी मूसलाधार बारिश से चमोली बद्रीनाथ हाईवे पर आफत टूट पड़ी. लैंडस्लाइड होने से शनिवार को दो जगहों पर रास्ता बंद हो गया. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में मॉनसून की सक्रियता बढ़ गई है. 7 जुलाई तक नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, पौड़ी और टिहरी में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की उम्मीद है.
हरियाणा-पंजाब में गर्मी से राहत नहीं
हरियाणा-पंजाब में गर्मी से अभी कोई राहत नहीं मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के नारनौल में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के अमृतसर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इन जगहों पर आज बारिश का अनुमान
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक रविवार को उत्तरी कोंकण-गोवा और दक्षिणी गुजरात में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. दक्षिणी कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक और उत्तरी केरल में भी मध्यम से भारी वर्षा के आसार हैं. वहीं, छत्तीसगढ़, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. बिहार में भी बारिश की उम्मीद है.