10:35 PM IPL9: मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीता मैच
मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया.
10:47 PM DMK, AIADMK और कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त रही हैं: अमित शाह
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए तीनों पार्टियों ने गठबंधन किया है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि तीनों पार्टियां भष्ट्राचार में लिप्त रही हैं.
10:41 PM मणिपुरः आतंकियों के हमले में मेजर शहीद
तामलॉन्ग जिले में घात लगाकर बैठे आतंकियों ने किया मेजर पर हमला. NSCN-K और ZUF के आतंकियों के साथ ऑपरेशन के दौरान हुए शहीद.
10:25 PM भूकंप के बाद RIMS इम्फाल में 15 घायल भर्ती
10:15 PM इम्फाल बम धमाके में असम राइफल्स के 2 जवानों समेत 6 लोग जख्मी
असम राइफल्स कैंप के पास बम धमाके में 1 जवान की मौत हो गई है.
10:05 PM लखनऊः हाईकोर्ट के वकील संजय शर्मा की गोली मारकर हत्या
बाइक सवार बदमाश संजय शर्मा को गोली मारकर फरार हो गए. विभूतिखंड थाना क्षेत्र के शहीदपथ पर इस घटना को अंजाम दिया गया.
10:00 PM NIT श्रीनगर विवादः स्मृति ईरानी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
स्मृति ईरानी ने NIT छात्रों के साथ मुलाकात के दौरान आश्वासन दिया है कि अगर कोई भी फैकल्टी मेंबर दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
09:55 PM हैरदाबादः 'भारत माता की जय' विवाद में बाबा रामदेव के खिलाफ केस दर्ज
मीरचौक पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 295A के तहत मामला दर्ज किया गया है.
09:48 PM NIT छात्रों के साथ स्मृति ईरानी की मुलाकात खत्म
करीब ढाई घंटे तक चली बैठक में कैंपस को शिफ्ट करने की मांग को ठुकरा दिया गया. हालांकि HRD मंत्रालय ने छात्रों को जरूरी मेडिकल खर्च और यात्रा का खर्च देने की बात मान ली है.
09:19 PM गुवाहाटीः भूकंप की वजह से रुक गई ट्रेन
गुवाहाटी से आ रही यूपी राजधानी को जगिराव के पास खेत्री में रोक लिया गया. लाइन क्लियर होने के बाद ये दीमापुर के लिए रवाना होगी.
09:10 PM भूकंप के बाद मणिपुर में गिरी पुलिस चौकी
aftermath: A Police outpost building in Imphal (Manipur) collapses after tremors were felt in the city.
— ANI (@ANI_news)
09:05 PM लेंडल सिमंस IPL से बाहर, मार्टिन गुप्टिल को बुलाया गया
मुंबई इंडियंस के मेंटर रिकी पॉन्टिंग के हवाले से खबर.
09:00 PM फिरोजपुरः भारत-पाक सीमा के पास पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार
BSF ने डी टी मल चैक पोस्ट के पास गिरफ्तार किया गया घुसपैठिया.
08:56 PM सिलिगुड़ीः भूकंप के बाद भगदड़ में 3 लोग घायल
भूकंप के बाद हड़बड़ाहट में भागने के चक्कर में घायल हुए तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
08:51 PM अमृतसरः ब्यास नदी में डूबे 5 युवकों में से दो के शव बरामद
3 अन्य युवकों की तलाश के लिए ऑपरेशन कल सुबह फिर शुरू किया जाएगा.
08:49 PM सिक्किम, सिलिगड़ी, कोलकाता में भूकंप से किसी नुकसान की खबर नहीं: NDRF
08:43 PM इम्फालः असम राइफल्स कैंप के पास बम धमाका, 1 जवान की मौत
खुमान लम्पक में हुए इस धमाके में असम राइफल्स का एक जवान घायल भी हुआ है.
Imphal(Manipur): Bomb blast near Assam Rifles transit camp at Khuman Lampak. One Assam Rifle jawan dead, one injured
— ANI (@ANI_news)
08:35 PM स्थानीय महिलाओं ने तृप्ति देसाई को महालक्ष्मी मंदिर में जाने से रोका
Trupti Desai stopped by local women from entering the inner sanctum of Mahalakshmi Temple in Kolhapur,Maharashtra
— ANI (@ANI_news)
08:23 PM कोल्हापुरः तृप्ति देसाई को महालक्ष्मी मंदिर के अंदर जाने की नहीं मिली इजाजत
Bhumata Brigade activist Trupti Desai in Mahalakshmi Temple,not allowed to enter inner sanctum(Kolhapur,Maharashtra)
— ANI (@ANI_news)
08:15 PM मेघायल में भी आए भूकंप के झटके
08:10 PM बांदाः जेल से बाहर जाकर पानी लाने को मजबूर कैदी
जेल में पानी की कमी की समस्या के चलते पुलिस की निगरानी में कैदियों को जेल से बाहर जाकर पानी लाना पड़ रहा है.
Banda (UP): Water crisis in jails, inmates go out of the jail to get water under police surveillance.
— ANI UP (@ANINewsUP)
08:00 PM भूकंप के बाद गुवाहाटी में फोन नेटवर्क जाम
07:51 PM म्यांमार में धरती से 170 किलोमीटर नीचे था भूकंप का केंद्र
07:50 PM भूकंप के बाद एहतियात के तौर पर रोकी गई मेट्रो सेवा
07:45 PM भूकंप से अभी तक किसी के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं
07:42 PM उत्तर भारत में बहुत देर तक महसूस किए गए भूकंप के झटके
07:40 PM देहरादून और गुवाहाटी में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
07:38 PM म्यांमार में भूकंप का केंद्र, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.8
07:33 PM कोलकाता और पटना में भी भूकंप के तेज झटके
07:32 PM दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके
07:13 PM कोल्हापुरः तृप्ति देसाई को महालक्ष्मी मंदिर लेकर पहुंची पुलिस
We are going to Mahalakshmi Temple now, we are going there with due respect: Trupti Desai
— ANI (@ANI_news)
07:00 PM 5 लाख लीटर पानी लेकर लातूर पहुंची दूसरी ट्रेन
06:47 PM अमृतसर: ब्यास नदी में नहाने गए 8 युवकों में से 6 डूबे
बैसाखी के मौके पर ब्यास नदी में नहाने गए युवकों में से 2 को बचा लिया गया है.
06:26 PM किरपाल सिंह के शव को भारत लाया जाएगा: सुषमा
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि पाकिस्तान की जेल में मरे भारतीय किरपाल सिंह के शव को भारत लाया जाएगा.
06:06 PM CBI ने 'आस्था ग्रुप' के खिलाफ दर्ज किया केस, छापेमारी शुरू
सीबीआई ने आस्था ग्रुप के खिलाफ केस दर्ज करते हुए 14 स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी है. कंपनी डायरेक्टर के ऑफिस और घर की भी तलाशी ली जा रही है.
CBI registers case against 'Astha Group'. Searches being conducted in 14 locations, company director's office and house also being searched.
— ANI (@ANI_news)
05:45 PM जयललिता के खिलाफ आरके नगर से चुनाव लड़ेंगी DMK उम्मीदवार शिमला
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उन्होंने मुख्यमंत्री जयललिता के खिलाफ मैदान में उतरने का फैसला किया है.
05:32 PM कोल्हापुरः महालक्ष्मी मंदिर के बाहर तृप्ति देसाई हिरासत में
भूमाता ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई को कोल्हापुर में महालक्ष्मी मंदिर के बाहर पुलिस ने रोक लिया.
05:22 PM महाराष्ट्र में 30 अप्रैल के बाद IPL मैच नहीं: बॉम्बे हाईकोर्ट
30 अप्रैल के बाद सारे मैच महाराष्ट्र से बाहर होंगे. महाराष्ट्र में सूखे को लेकर हो रहा था मैच का विरोध. 30 अप्रैल के बाद फाइनल समते 13 IPL मैच होने हैं.
05:05 PM आशियाना गैंगरेप मामले में गौरव शुक्ला दोषी, 16 को सुनाई जाएगी सजा
2005 में 13 साल की लड़की के अपहरण और गैंगरेप के मामले में 6 में 3 आरोपियों को पहले ही दोषी ठहराया जा चुका है जबकि दो आरोपियों की मौत ट्रायल के दौरान हो गई थी. गौरव शुक्ला एसपी नेता अरुण शुक्ला का रिश्तेदार है.
04:59 PM नोएडाः गत्ता बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग
सेक्टर 11 स्थित कंपनी में आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं.
04:55 PM NIT श्रीनगर के प्रतिनिधि स्मृति ईरानी से मिलेंगे आज
NIT श्रीनगर के छात्रों में झड़प को लेकर आज मानव संसाधन विकास मंत्री से होगी मुलाकात.
04:52 PM बीजेपी सांसद नारण काछड़िया को 3 साल की जेल
डॉक्टर से मारपीट के दोष में अमरेली कोर्ट ने सुनाई सजा. सांसद को 35 हजार रुपये का दंड भी देना होगा.
04:50 PM पुडुचेरी विधानसभा चुनावः 21 सीटों पर कांग्रेस, 9 पर डीएमके लड़ेगी चुनाव
04:42 PM गोपाल राय बोले- बच्चों की जिंदगी बचाना चाहते हैं तो ऑड-इवन में करें सहयोग
दिल्ली के परिवहन मंत्री ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि वो ऑड-इवन में सहयोग कर दिल्ली को प्रदूषण से मुक्त कराने में मदद करें. उन्होंने कहा कि इस बार चुनौती ज्यादा है क्योंकि गर्मी का मौसम है लेकिन लोगों को डटकर अपना काम करना है.
04:30 PM लोधी रोड स्थित MTNL ऑफिस की बिल्डिंग में लगी आग
आग CGO कॉम्प्लैक्स में दूसरी मंजिल पर लगी. फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं.
04:22 PM सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सबरीमाला मंदिर जरूर जाएंगे हमः तृप्ति देसाई
शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं को एंट्री दिलाने में अहम भूमिका निभा चुकी भूमाता ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई ने कहा कि वो सबरीमाला मंदिर में भी जाएंगी.
04:20 PM सबरीमाला मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के विचार का स्वागतः तृप्ति देसाई
सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर रोक हटाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि जब हिंदू धर्म महिलाओं और पुरुषों में फर्क नहीं करता तो मंदिर में एंट्री में महिलाओं के साथ भेदभाव क्यों?
04:15 PM IPL मैच मुंबई से बाहर कराने पर फैसला कुछ ही देर में
04:05 PM सबरीमाला मंदिर केस की अगली सुनवाई 18 अप्रैल को
03:35 PM कोल्लम मंदिर हादसे में 6 और आरोपी गिरफ्तार
03:16 PM मंदिर में महिलाओं के जाने से कैसे रोका जा सकता है?: SC
सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हिंदु धर्म में पुरूष और महिलाओं में कोई अंतर नहीं है. ऐसे में महिलाओं को मंदिर में जाने से कैसे रोका जा सकता है?
03:14 PM मोदी जान-बूझकर अहम मुद्दों पर चुप्पी रखते हैं: सोनिया गांधी
पश्चिम बंगाल के मालदा में रैली करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला. सोनिया ने कहा मोदी जान-बूझकर अहम मुद्दों पर चुप्पी रखते हैं.
03:09 PM दलित सम्मेलन में हिस्सा लेने जयपुर पहुंचे राहुल गांधी
03:01 PM हंदवाड़ा की घटना के खिलाफ कुपवाड़ा में विरोध, एक युवक की मौत
हंदवाड़ा की घटना के खिलाफ कुपवाड़ा में विरोध, आंसू गैस से एक युवक की मौत.
03:00 PM सेंसेक्स में 519 अंकों की उछाल, 25,665 पर पहुंचा
सेंसेक्स में 519 अंकों की उछाल, 25,665 पर पहुंचा. निफ्टी भी 153 अंक ऊपर.
02:39 PM पुणे में IPL मैच के खिलाफ भूमाता बिग्रेड
महाराष्ट्र में सूखे के बीच होने वाले आईपीएल मैचों का विरोध किया है. पुणे में 22 अप्रैल को IPL मैच है.
02:24 PM आय से अधिक संपत्ति मामला: SC मायावती के खिलाफ सुनवाई को तैयार
आय से अधिक संपत्ति मामले में मायावती के खिलाफ ताजा एफआईआर दर्ज करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है.
02:20 PM मुख्य चुनाव आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों का कल कोलकाता दौरा
02:14 PM दिल्ली: हरीश रावत आज 4 बजे राहुल गांधी से मिलेंगे
02:07 PM एनसीपी नेता छगन भुजबल की हिरासत 27 अप्रैल तक बढ़ी
एनसीपी नेता छगन भुजबल और उनके भतीजे समीर भुजबल की विशेष अदालत पीएमएलए में पेशी हुई. जहां उनकी हिरासत 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी.
02:01 PM अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ ने चुनाव की तारीख तय करने के लिए समिति का गठन किया
अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ ने 14 मई से पहले मुक्केबाजी संघ के चुनाव की तारीख तय करने के लिए तदर्थ समिति का गठन किया है.
01:56 PM माल्या का पासपोर्ट रद्द करना चाहता है ED: सूत्र
प्रवर्तन निदेशालय ने विजय माल्या का पासपोर्ट रद्द करने के लिए स्थानीय पासपोर्ट ऑफिस को पत्र लिखा है. असहयोग के आधार पर लिया निर्णय.
01:48 PM भारत ने लंबी दूरी की मिसाइल का परीक्षण किया
01:40 PM फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी से सुषमा स्वराज ने की मुलाकात
Delhi: EAM Sushma Swaraj meets Nicolas Sarkozy (Former President Of French Republic)
— ANI (@ANI_news)
01:33 PM नेशनल कृषि बाजार कल से ऑनलाइन होगा, पीएम करेंगे लॉन्च
01:28 PM चुनावों के नतीजे एक साथ घोषित करने पर एक राय बनाएं राजनैतिक दल: SC
विधानसभा, लोकसभा चुनाव में मतों की गिनती और नतीजे वार्ड के अनुसार घोषित करने के बजाए एक साथ घोषित करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग,केंद्र सरकार और सभी राजीतिक दलों को एक साथ बैठ कर एक राय बनाने के लिए कहा है.
01:20 PM मानव तस्करी को रोकने के लिए कैबिनेट ने MOU को मंजूरी दी
मानव तस्करी को रोकने के लिए कैबिनेट ने भारत-संयुक्त अरब अमीरात के बीत होने वाले एमओयू को मंजूरी दी है.
01:18 PM हार्ट अटैक से हुई किरपाल सिंह की मौत: पाकिस्तान
पाकिस्तानी जेल में हुई भारतीय कैदी की मौत पर पाकिस्तान ने कहा है कि किरपाल सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई थी.
01:09 PM बीकानेर: भारत-पाक बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया हिरासत में
राजस्थान के बीकानेर में भारत-पाक बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को हिरासत में लिया गया है.
01:06 PM PMO में पहुंचीं सीएम महबूबा मुफ्ती
Delhi: J&K CM Mehbooba Mufti reaches PMO, meeting with PM Modi underway
— ANI (@ANI_news)
12:54 PM हावड़ा: जूट मिल में भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर
हावड़ा की विलियम जूट मिल में भीषण आग लग गई है. दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.
12:37 PM गंगा की सफाई को लेकर भारत का जर्मनी से करार
गंगा की सफाई को लेकर भारत-जर्मनी के बीच एमओयू पर साइन हुए हैं. 22.2 करोड़ के आर्थिक सहयोग के साथ तकनीक भी साझा करेगी जर्मन टीम.
12:34 PM पर्रिकर ने हंदवाड़ा फायरिंग जांच का सीएम मुफ्ती को दिया भरोसा
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने हंदवाड़ा फायरिंग जांच का सीएम महबूबा मुफ्ती को भरोसा दिया है. घटना में तीन युवकों की मौत हुई थी.
12:24 PM राहुल ने की दलित छात्रा की मौत के मामले में CBI जांच की मांग
बाड़मेर में रेप के बाद दलित छात्रा की मौत के मामले में राहुल गांधी ने CBI जांच की मांग की है. राहुल ने छात्रा के परिवार से भी मुलाकात की.
12:17 PM NIA अफसर तंजील मर्डर केस में 2 और गिरफ्तारी
NIA अफसर तंजील अहमद मर्डर केस में 2 और गिरफ्तारी हुई हैं. बिजनौर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है. दोनों तंजील के परिचित हैं.
12:11 PM दिल्ली: NIT को श्रीनगर से शिफ्ट करने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Students protest at Delhi's Jantar Mantar demanding be shifted from Srinagar (J&K)
— ANI (@ANI_news)
12:08 PM NIA अफसर तंजील अहमद की पत्नी की मौत
NIA अफसर तंजील अहमद की पत्नी की एम्स में आज मौत हो गई. तंजील और उनकी पत्नी पर हमला किया गया था. तंजील की मौके पर ही मौत हो गई थी.
12:05 PM बिहार में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है: सुशील मोदी
आरजेडी विधायक की बहन की हत्या पर बोलते हुए बीजेपी के सुशील मोदी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है. यहां लोग असुरक्षित हैं.
12:01 PM केंद्र से कोल्लम हादसे को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग करेगा केरल
केरल कैबिनेट ने फैसला किया है कि केंद्र से कोल्लम हादसे को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की जाएगी.
11:51 AM बाड़मेर: रेप पीड़ित दलित लड़की के परिवार से मिले राहुल गांधी
राजस्थान के बाड़मेर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रेप पीड़ित दलित लड़की के परिवार से मुलाकात की. रेप के बाद लड़की मृत पाई गई थी.
Barmer (Rajasthan): Rahul Gandhi meets family of minor girl who was raped and later found dead
— ANI (@ANI_news)
11:45 AM मंदिर में हुए हादसे के लिए किसी भी जांच को तैयार: सीएम ओमान चांडी
केरल के सीएम ओमान चांडी ने कहा कि कोल्लम के मंदिर में हुए हादसे के लिए हम किसी भी जांच को तैयार हैं.
11:32 AM पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने की मनमोहन सिंह से मुलाकात
Former France president Nicolas Sarkozy meets Former PM Dr. Manmohan Singh in Delhi
— ANI (@ANI_news)
11:31 AM तमिलनाडु सरकार ने मुल्लापेरियार बांध को CISF सुरक्षा देने की याचिका वापस ली
तमिलनाडु सरकार ने केरल में मुल्लापेरियार बांध को सीआईएसएफ द्वारा सुरक्षा की मांग की सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका वापस ली.
11:23 AM महबूबा की जम्मू-श्रीनगर को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल करने की मांग: नायडू
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-श्रीनगर को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल करने की मांग की है. नायडू ने कहा कि इस पर विचार किया जा रहा है.
11:16 AM प्रत्यूषा केस: पुलिस स्टेशन पहुंचे आरोपी राहुल राज
प्रत्यूषा केस में राहुल राज बांगुर नगर थाना पहुंच गए हैं. कोर्ट ने पुलिस के सामने पेश होने का आदेश दिया था.
11:02 AM RJD MLA की बहन की हत्या के मामले में दो ने सरेंडर किया
बिहार के आरजेडी विधायक की बहन की हत्या के मामले में दो आरोपियों ने आरा कोर्ट में सरेंडर किया है. छेड़छाड़ के विरोध में हुआ था शैली देवी पर हमला.
10:55 AM सुषमा स्वराज से मिलेंगे किरपाल सिंह के परिवार के सदस्य
पाकिस्तान की जेल में मरने वाले किरपाल सिंह के परिवार के सदस्य आज शाम विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगे. उनके साथ सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर भी होंगी.
10:42 AM हंदवाड़ा घटना पर सेना ने जताया खेद
हंदवाड़ा घटना में गई जानों पर सेना ने खेद जताया है. जांच भी शुरू की गई है.
10:38 AM राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन लूट मामले में दो की गिरफ्तारी
राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन लूट मामले में दो की गिरफ्तारी हुई है. दूसरा आरोपी बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है. मेट्रो कंट्रोलर को चाकू मारकर 12 लाख लूटे थे.
10:33 AM दिल्ली दुनिया का अकेला शहर जहां ऑड-इवन पॉपुलर रहा: केजरीवाल
दिल्ली के सर्वोदय कन्या विद्यालय में बच्चों को प्रदूषण विरोधी प्रतिज्ञा दिलाते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली दुनिया का इकलौता शहर है जहां ऑड-इवन इतना पॉपुलर रहा.
10:30 AM MP: सीएम ने 'ग्राम उदय से भारत उदय' अभियान की शुरुआत की
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan launches 'Gram Uday se Bharat Uday' campaign in Bhopal
— ANI (@ANI_news)
10:23 AM राजस्थान: बाड़मेर पहुंचे राहुल गांधी, दलित परिवार से मिलेंगे
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बाड़मेर पहुंच गए हैं. यहां वो दलित परिवार से मिलेंगे और दलित सम्मेलन को संबोधित करेंगे.
10:11 AM बापू कभी ताड़ी का सेवन नहीं करते थे: तुषार गांधी
महात्मा गांधी के पड़पोते तुषार गांधी ने जीतन राम मांझी के बयान का विरोध किया. कहा-गांधी जी नहीं थे ताड़ी समर्थक.
10:05 AM मणिपुर: इंफाल में भूकंप के झटके
इंफाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके. भूकंप की तीव्रता 4.6 आंकी गई.
09:59 AM हंदवाड़ा की घटना को सीएम महबूबा मुफ्ती ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
09:51 AM तीन युवकों की मौत के विरोध में श्रीनगर बंद
सुरक्षा बलों की फायरिंग में तीन युवकों की मौत के खिलाफ श्रीनगर में बंद बुलाया गया है.
09:42 AM जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती की वेंकैया नायडू से मुलाकात
J&K CM Mehbooba Mufti meets Union Minister Venkaiah Naidu in Delhi
— ANI (@ANI_news)
09:30 AM किरपाल सिंह के साथ सरबजीत जैसा हुआ: दलबीर कौर
पाकिस्तान की जेल में भारतीय कैदी किरपाल सिंह की मौत पर सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने कहा कि किरपाल सिंह के साथ वही हुआ जो सरबजीत के साथ हुआ था.
09:12 AM पीएम मोदी ने दी महा विशूबा संक्रांति की बधाई
पीएम मोदी ने ओडिशा के लोगों को महा विशूबा संक्रांति की बधाई दी.
On Maha Vishuba Sankranti I extend my good wishes to all Odia people. I pray for an exceptional year ahead, filled with happiness & success.
— Narendra Modi (@narendramodi)
09:04 AM राहुल गांधी ने दी बैसाखी की बधाई
आप सभी को बैसाखी की बहुत बहुत शुभकामनाएं। May the festival bring happiness & prosperity for all
— Office of RG (@OfficeOfRG)
09:01 AM हम हमारे समुद्री हितों की रक्षा जारी रखेंगे: नेवी चीफ
08:56 AM चेन्नई बाढ़, केरल हादसे के दौरान हमने सहायता प्रदान की: नेवी चीफ
नेवी चीफ आरके धोवन ने कहा कि हमने चेन्नई बाढ़ और हाल ही में केरल हादसे के दौरान सहायता प्रदान की.
08:50 AM राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन लूट मामले में एक हिरासत में
राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन में हुई लूट मामले के मामले में एक को हिरासत में लिया गया है.
08:48 AM बिहार: MLA सरोज यादव की घायल बहन की मौत
बिहार के विधायक सरोज यादव की घायल बहन की इलाज के दौरान मौत हो गई. मारपीट के दौरान सिर में गंभीर रूप से चोट के कारण वह कोमा में थीं.
08:38 AM कर्नाटक: अंगारों पर चलकर लोगों ने मनाया उगादि का जश्न
WATCH (12/4/16): People throw burning embers at each other as a part of Ugadi festival celebrations in Hubli,K'taka
— ANI (@ANI_news)
08:25 AM केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दी बैसाखी की बधाई
Baisakhi di lakh lakh badhaiyan.
— Smriti Z Irani (@smritiirani)
07:58 AM वाराणसी: गुमशुदा सांड को खोजने पर 50 हजार का इनाम
वाराणसी में गुमशुदा सांड को खोजने पर उसके मालिक ने 50 हजार के इनाम की घोषणा की है. इसके साथ ही इसकी थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई है.
Owner of a missing bull 'Badshah' announces a reward of Rs 50,000 to anyone with credible information about animal
— ANI UP (@ANINewsUP)
07:42 AM पश्चिम बंगाल: मालदा में आज सोनिया गांधी की रैली
पश्चिम बंगाल के मालदा में आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रैली को संबोधित करेंगी.
07:35 AM प्रिंस विलियम और केट असम में काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे
07:22 AM संसदीय पैनल ने गुमराह करने वालों विज्ञापन के लिए सजा की मांग की
टीडीपी सांसद दिवाकर रेड्डी की अध्यक्षता में संसदीय समिति ने भ्रामक विज्ञापनों के लिए दंड की मांग की है.
07:00 AM राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देशवासियों को दीं बैसाखी की शुभकामनाएं
Greetings to all fellow countrymen, especially sisters & brothers engaged in cultivation & farming on Vaisakhi
— President of India (@RashtrapatiBhvn)
06:32 AM जलियांवाला बाग कांड के शहीदों को पीएम मोदी ने किया नमन
Saluting all the martyrs who lost their lives in the Jallianwala Bagh massacre. Their sacrifice & courage can never be forgotten.
— Narendra Modi (@narendramodi)
06:25 AM प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीं बैसाखी की शुभकामनाएं
On the auspicious occasion of Baisakhi, my greetings to people across India & the world. May this day bring joy & prosperity in society.
— Narendra Modi (@narendramodi)
06:19 AM टैक्स स्कैंडल को लेकर पनामा पेपर्स लॉ फर्म में छापा
टैक्स स्कैंडल को लेकर पनामा पेपर्स लॉ फर्म में छापा.
05:32 AM दिल्ली: दो महिलाओं से रेप के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
राजधानी दिल्ली के शकरपुर इलाके में एक व्यक्ति ने किया 2 महिलाओं के साथ रेप. एक महिला को 9 साल से दे रहा शादी का झांसा. दूसरी को नौकरी के बहाने बुला किया रेप. पुलिस ने दोनों महिलाओं का मेडिकल करा की जांच शुरू.
04:50 AM सुरक्षा कारणों से खाली कराया गया एम्स्टर्डम एयरपोर्ट, एक हिरासत में
सुरक्षा कारणों से खाली कराया गया एम्स्टर्डम एयरपोर्ट, एक हिरासत में
04:00 AM महाराष्ट्र: अवैध निर्माण किया तो बिल्डर पर लगेगा MCOCA
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि है कि अवैध निर्माण किया तो बिल्डर पर लगेगा MCOCA.
03:10 AM बिहार में 12 और EMU ट्रेनें चलाएगा रेल मंत्रालय
बिहार में 12 और EMU ट्रेनें चलाएगा रेल मंत्रालय
02:56 AM सहारनपुर: नवविवाहित महिला की लाश मिली, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
सहारनपुर में नवविवाहित महिला की लाश मिली, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप.
02:45 AM हरियाणा के पुलिस महानिदेशक यशपाल सिंघल को हटाया गया
हरियाणा सरकार ने राज्य के पुलिस महानिदेशक यशपाल सिंघल को उनके पद से हटा दिया.
02:10 AM चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में रियल मैड्रिड
FULL TIME: Real Madrid 3-0 Wolfsburg (agg: 3-2)
— Champions League (@ChampionsLeague)
01:40 AM गरीबी मिटाने के लिए दो भारतीय संगठनों को अमेरिका से मिली ग्रांट
गरीबी मिटाने के लिए दो भारतीय संगठनों को अमेरिका से मिली ग्रांट
01:16 AM अमेठी: कांग्रेस नेता पंडित शिवकुमार अग्निहोत्री का निधन
अमेठी में कांग्रेस नेता पंडित शिवकुमार अग्निहोत्री का निधन.
12:58 AM हिमाचल सरकार ने जेपी पावर को 209.28 करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया: CAG
हिमाचल सरकार ने जेपी पावर को 209.28 करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया: CAG.
12:15 AM कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज राजस्थान जाएंगे
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह 9 बजे बाड़मेर में एक दलित परिवार से मिलेंगे और 12 बजे में दलित सम्मेलन को संबोधित करेंगे.
12:10 AM IPL-9: रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 45 रनों से हराया
रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु ने 9वें आईपीएल टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 45 रनों से हरा दिया.