11:15PM पटना सिटी एसपी लांडे ने एसएसपी को रिपोर्ट सौंपी
पटना सिटी एसपी लांडे ने एसएसपी को रिपोर्ट सौंपी.
11:06PM टीएससी समर्थकों ने बीजेपी की रैली पर किया हमला
पश्चिम बंगाल में टीएमसी की गुंडागर्दी अब अपनी सारी हदें पार करती जा रही है . आज ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को
थप्पड़ मारने वाले युवक की टीएमसी नेताओ और समर्थको द्वारा सरेआम कानून को अपने हाथ में लेकर बेरहम पिटाई की घटना के बाद
एक बार टीएमसी समर्थको की दादागिरी का दूसरा उदाहरण सामने आ गया है. इस बार टीएमसी समर्थको ने बीजेपी के रैली पर ही
हमला बोल कर बीजेपी के कई समर्थको को घायल कर दिए है.
10:31 PM क्रू मेंबर्स की कमी के चलते एयर इंडिया की दो उड़ानें रद्द
एयर इंडिया क्रू मेंबर्स की कमी से जूझ रहा है. इसकी वजह से Delhi-Chicago AI 127 ( 1:30 AM) और Delhi-New York AI 101 ( 1AM). कैंसिल कर दी गई हैं.
10:14PM सांबा सेक्टर के पास देखा गया हाफिज सईद: खुफिया एजेंसियों के हवाले से खबर
सांबा सेक्टर के पास देखा गया हाफिज सईद: खुफिया एजेंसियों के हवाले से खबर
9:45PM 9 जनवरी को फंड जुटाने के लिए डिनर पार्टी करेगी AAP
9 जनवरी को फंड जुटाने के लिए डिनर पार्टी करेगी AAP. पार्टी नेता होंगे शामिल.
9:05PM पोरबंदर बोट का तैयार वीडियो खुफिया एजेंसियों को भेजा जाएगा
पोरबंदर बोट का तैयार वीडियो खुफिया एजेंसियों को भेजा जाएगा. दिल्ली भेजा जाएगा ऑपरेशन का वीडियो. ऑपरेशन से लौटा राजरतन जहाज.
8:41PM मुझे और नीतीश को कड़वाहट भूलनी होगी: लालू यादव
आज तक के खास कार्यक्रम सीधी बात में लालू यादव ने कहा कि मुझे और नीतीश को कड़वाहट भूलनी होगी. राम नईक गवर्नर होकर मंदिर बनाने की बात करते हैं. मोदी ने असम में भड़काऊ भाषण दिया.
8:01PM पाकिस्तान ने जखाउ पोर्ट के पास दो नावों समेत 12 भारतीय मछुआरों को पकड़ा
पाकिस्तान ने जखाउ पोर्ट के पास दो नावों समेत 12 भारतीय मछुआरों को पकड़ा
7:15PM पटना: यूपी के इंस्पेक्टर को पकड़ने पर घिरे एसपी
पटना: यूपी के इंस्पेक्टर को पकड़ने पर घिरे एसपी. इंस्पेक्टर के खिलाफ सबूत नहीं.
7:01PM दिल्ली: फरवरी में हो सकता है विधानसभा चुनाव- PTI
दिल्ली: फरवरी में हो सकता है विधानसभा चुनाव- PTI सूत्रों के हवाले से खबर.
6:35PM पटना: घूसखोरी के आरोपी इंस्पेक्टर को छोड़ा गया
पटना: घूसखोरी के आरोपी इंस्पेक्टर को छोड़ा गया. sp ने भेष बदलकर किया था गिरफ्तार.
6:30PM बीजेपी ने किया जनता के साथ धोखा: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने आपसे धोखा किया है अनाधिकृत जमीन सरकार हड़पने वाली है या सरकार अनाधिकृत जमीन
के लोगो से पैसा मांगेगी केजरीवाल आपके लिए मोदी से लड़ेगा भूमि अधिग्रहण बिल लोगो के साथ धोखा है हम गांवों मे 24 घण्टे बिजली
देंगे. 5 साल आने पर इस्तीफा नहीं दूंगा वादा अनिल अम्बानी मोदी के दोस्त है. बिजली और महंगी करेंगे अब 6 महीने बनाम 49 दिन की
जंग है. 3 जीवनरक्षक दवाएं मोदी ने महंगी की हैं.
5:52PM भारत दुनिया का सबसे बड़ा भाई: मोहन भागवत
भारत दुनिया को सीख देता रहा है. भारत दुनिया का बड़ा भाई. देश को रूढ़ियों से मुक्त करना है. सबको देश को अपना समझना होगा.
5:15PM गाजियाबाद पुलिस ने 'ऑपरेशन स्माइल' के जरिए 10 गुमशुदा बच्चों को किया ढूढ़ा
गाजियाबाद पुलिस ने 'ऑपरेशन स्माइल' के जरिए 10 गुमशुदा बच्चों को किया ढूढ़ा.
4:50PM दिल्ली: पश्चिम विहार स्थित शोरूम से चोरों ने 30 लेपटॉप चुराए
दिल्ली: पश्चिम विहार के एक इलेक्ट्रोनिक शोरूम से चोरों ने 30 लेपटॉप चुराए. साथ ही सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए. घटना बीती रात की
4:30PM छत्तीसगढ़: नगर निगम चुनाव में बीजेपी को 4 सीटें
छत्तीसगढ़: नगर निगम चुनाव में बीजेपी को 4 सीटें.
04:17PM TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को थप्पड़ मारा गया
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को थप्पड़ मारा गया. ईस्ट मिदनापुर में मंच पर एक युवक ने मारा थप्पड़. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं अभिषेक बनर्जी.
03:32PM सांबा के बॉर्डर इलाके से 1700 लोगों ने पलायन किया
पाकिस्तान की ओर से हो रही लगातार फायरिंग के बाद सांबा के बॉर्डर इलाके से 1700 लोगों ने पलायन कर लिया है. प्रशासन ने उन्हें सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को कहा है.
03:30PM दलित नहीं दौलत बेटी हैं मायावती: जुगल किशोर
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राज्यसभा सांसद जुगल किशोर को बसपा में सभी पदों से कार्यमुक्त कर दिया है, इससे झल्लाए बसपा सांसद जुगल किशोर ने मायावती पर हल्ला बोल कर रुपये लेने का आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि 2007 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के बाद मायावती ने पैसा लेना शुरू कर दिया और इतना पैसा लिया कि वो दलितों का हित ध्यान न रखकर दौलत बेटी बन गईं.
03:26PM बीएसपी सीट के बदले 50 लाख से 2 करोड़ तक लेती है: जुगल किशोर
बीएसपी सांसद जुगल किशोर का कहना है कि पार्टी ने अपना तरीका बदल लिया है. अब हर सीट के लिए पैसे लिए जाते हैं. अच्छी सीटों के लिए 50 लाख से 1-2 करोड़ रुपये तक मांगे जाते हैं.
03:01PM पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को शपथग्रहण में किसने बुलाया: राशिद अल्वी
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को शपथग्रहण समारोह में किसने बुलाया. वे हमारे अतिथि थे या बीजेपी के.
02:42PM बहादुरगढ़ में चार युवकों की हत्या मामले में दो गिरफ्तार
झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में दिल्ली के चार युवकों की हत्या कर शवों को कार सहित जलाने के मामले में झज्जर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
02:18PM पटना के सिटी एसपी ने वेष बदलकर,रंगे हाथ पकड़ा यूपी का घूसखोर इंस्पेक्टर
02:10PM हम राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं, इसलिए सवाल उठाए: कांग्रेस
कांग्रेस नेता अजोय कुमार का कहना है कि पोरबंदर नाव मामले में जो भी खबरें आ रही हैं वो विरोधाभाषी हैं. उन्होंने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा कोई छोटी-मोटी बात नहीं है. हम चिंतित हैं, इसलिए हमने सवाल उठाए हैं.
02:07PM बीजेपी ने हमारे ऊपर हमला किया, हम तो शांत थे: केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि हम लोग शांत थे, लेकिन उन्होंने हम पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए. उन्होंने कहा, वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे बीजेपी समर्थकों और नेताओं ने हमारे ऊपर हमला किया.
02:00PM सबूतों के आधार पर वाड्रा की कंपनियों पर कार्रवाई: पात्रा
बीजेपी नेता संबित पत्रा का कहना है कि हमसे पूछा जाता था कि रॉबर्ट वाड्रा की कंपनियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी. जांच में जो निकल के आया है उसी के आधार पर कारवाई की गई है.
01:49PM बॉर्डर पर हमारी सेना सतर्क है: राव इंद्रजीत सिंह
रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का कहना है कि बॉर्डर के हालात अच्छे नहीं हैं, लेकिन हमारी सेना सतर्क है.
01:42PM सायना को पद्म अवॉर्ड मिले तो खुशी होगी: सतपाल पहलवान
सुशील कुमार के कोच सतपाल पहलवान का कहना है कि सायना नेहवाल भी एक अच्छी खिलाड़ी हैं और अगर उन्हें पद्म अवॉर्ड मिलता है तो हमें खुशी होगी.
01:39PM पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन के लिए मोदी जिम्मेदार हैं: लालू यादव
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का कहना है कि पाकिस्तान के बार-बार सीजफायर उल्लंघन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही जिम्मेदार हैं.
01:26PM ऑपरेशन पर सवाल उठाकर कांग्रेस ने पाकिस्तान की मदद की: संबित पात्रा
बीजेपी नेता संबित पात्रा का कहना है कि यह दुर्भाग्य का दिन है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार हर आतंकवादी गतिविधियों को रोकने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस इतना गिर गई है कि बोट मामले में राजनीति के निचले स्तर पर गई है. कांग्रेस के सवाल पाकिस्तान को ऑक्सीजन दे रहे हैं. कांग्रेस को मिच्योर तरीके से सवाल उठाने चाहिए थे.
01:04PM असम के सरलपारा में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी
12:46PM आगरा: कपड़ा व्यवसाई दम्पति की घर में हत्या
12:32PM झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात.रघुबर दास ने कहा कि वे प्रधानमंत्री मोदी को उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद देने के लिए पहुंचे हैं. उन्होंने कहा, अब ध्यान विनिर्माण पर होगा.
12:14PM असम हिंसा को रोका जा सकता था: बीजेपी
बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव का कहना है कि असम हिंसा को रोका जा सकता था. उन्होंने कहा, इसके लिए असम सरकार जिम्मेदार है कि वो इसे रोक नहीं पाई बाद में राहत कार्य भी नहीं कर पायी.
12:04PM सलमान के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे 16 प्रदर्शनकारी हिरासत में
मुंबई में बांद्रा पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे 16 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.
11:47AM आतंकियों को भारत में घुसाने की फिराक में है पाकिस्तान: पात्रा
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने बताया कि गृह मंत्रालय के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा से पहले किसी भी तरह से भारत में आतंकवादियों को भारत को घुसाने की फिराक में है पाकिस्तान.
11:44AM दिल्ली: द्वारका सेक्टर 18 में व्यक्ति ने अपार्टमेंट से कूदकर आत्महत्या की
दिल्ली के द्वारका इलाके में एक व्यक्ति ने द्वारका सेक्टर 18 के प्रीमियम हाइट्स अपार्टमेंट से कूदकर आत्महत्या कर ली है. कहा जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच टकराव के कारण अमित बच्चन ने आत्महत्या की.
11:34AM कोलकाता में प्लेन हाइजैक की धमकी के बाद सुरक्षा चौकस
11:23AM रॉबर्ट वाड्रा की बेची गई जमीन राजस्थान सरकार ने जब्त की
राजस्थान सरकार ने बीकानेर में 2012-13 में बेची गई सोनिया गांधी के दाबाद रॉबर्ट वाड्रा की जमीन को जब्त कर लिया है.
11:20AM सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई
11:13AM मुंबई: सलमान खान के घर के बाहर तमिलों का प्रदर्शन
मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर तमिल प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका कहना है कि हम लोग सलमान खान को अपने दिलों से मिटा रहे हैं, वे तमिलों के बारे में नहीं सोचते हैं. उन्हें श्रीलंका नहीं जाना चाहिए. उनका कहना है कि जब तक सलमान खान माफी नहीं मांगते तब तक हम प्रदर्शन करेंगे.
10:54AM स्टालिन ने इस्तीफे की खबरों का खंडन किया
डीएमके नेता स्टालिन ने मीडिया में आई उनकी पार्टी से इस्तीफे की खबरों का खंडन किया है.
10:52AM झूठ बोल रहे हैं पाकिस्तानी सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीत: कमर आगा
रक्षा जानकार कमर आगा का कहना है कि पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज के बयान में सच्चाई नहीं है. उन्होंने कहा, भारतीय सेनाएं बहुत ज्यादा अनुशासित हैं और वे शांति के लिए काम करती हैं.
10:46AM लगता है पाकिस्तान अपने अस्तित्व की लड़ाई लड रहा है: सुब्रह्मण्यम स्वामी
बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी का कहना है, लगता है पाकिस्तान अपने अस्तित्व की लड़ाई लड रहा है, क्योंकि उनके हालात ठीक नहीं हैं.
10:40AM पाकिस्तान हमेशा भारत के लिए मुसीबत खड़ी करता है: कमर आगा
रक्षा जानकार कमर आगा का कहना है कि पाकिस्तान भारत के लिए मुसीबत खड़ी करने की कोशिश कर रहा है. यह उनकी पुरानी पॉलिसी है और वो हमेशा फेल हुआ है.
10:30AM ‘वाड्रा ने जब ताकत का गलत इस्तेमाल किया, तभी कार्रवाई होनी चाहिए थी’
बीजेपी नेता अर्जुन राम मेघवाल का कहना है कि रॉबर्ट वाड्रा ने जब भी अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल किया था, जब उसने रेवेन्यू लॉ तोड़ा था, तभी उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी.
09:46AM अभिनेता उपेंद्र त्रिवेदी के निधन पर पीएम ने दुख व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म अभिनेता उपेंद्र त्रिवेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा, वे सिनेमा के पर्दे और उससे अलग भी बहुत अच्छे इंसान थे और उन्होंने सभी का दिल जीता.
09:42AM तुगलकाबाद मामले में बीजेपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगें: AAP
09:16AM AAP-BJP झड़प: अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच शनिवार को हुई झड़प मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने धारा 308 और दंगा भगड़काने का केस दर्ज किया.
08:59AM सरकार काम कर रही है, लोगों को नजरिया बदलना होगा: अरुणा कोरी
उत्तर प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा कोरी का कहना है कि सरकार अपना काम कर रही है, हमें समाज में बदलाव लाने होंगे और लोगों को भी अपने नजरिए को बदलना होगा. वे बदायूं रेप मामले में बोल रहीं थीं.
(3.1.15) Sarkar apna kaam kr rahi hai. Lekin samaj ko apna nazariya badalne ki zarurat hai: Aruna Kori on Badaun rape pic.twitter.com/5SfXxSXqX5
— ANI (@ANI_news) January 4, 2015
08:50AM दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाई गई
एयर इंडिया के कोलकाता दफ्तर में विमान हाईजैक करने के धमकी भरे फोन कॉल के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाई गई.
08:33AM नरेंद्र मोदी ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ट्वीट करके कहा कि समाज में शांति, सद्भाव आदि की भावना मजबूत होगी.
Greetings on the auspicious occasion of Eid-e-Milad-un-Nabi. May the spirit of peace, harmony & compassion be strengthened in society.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 4, 2015
08:26AM मोदी ने म्यांमार के लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमार के लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी. उन्होंने भारत-म्यांमार के बीच मजबूत संबंधों की भी उम्मीद जताई.
08:12AM हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शीतलहर जारी
08:01AM पाकिस्तान की ओर से शनिवार रात भारी फायरिंग नहीं हुई
पाकिस्तान की ओर से शनिवार रात भारी फायरिंग नहीं हुई, लेकिन सांबा सेक्टर में हल्की फायरिंग जारी रही. शनिवार रात 11 बजे से बीएसएफ की ज्यादातर चौकियों पर शांति रही.
7:30 AM मकर संक्रांति के बाद जदयू-राजद विलय संभव
पटना में जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल के विलय को लेकर जदयू सलाहकार समिति की बैठक हुई जिसमें विलय के स्वरूप को लेकर सदस्यों ने अपनी राय जाहिर की.
7:15 AM लीबिया: 13 कॉप्टिक ईसाइयों का अपहरण
लीबिया के सिर्ते शहर में संदिग्ध इस्लामी चरमपंथी ईसाइयों के घरों में घुसे और उनसे पहचान पत्र दिखाने को कहा. फिर ईसाइयों को मुस्लिम मजदूरों से अलग कर दिया और ईसाइयों को अपने साथ ले गए.
7:05 AM सोलापुर: मिडडे मील खाने के बाद 112 बच्चे बीमार
महारष्ट्र के सोलापुर में मिडडे मिल खाने के बाद 112 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
6:35 AM विशेष अदालतों में सिर्फ आतंकवादियों पर चलेगा मुकदमा: पाक
पाकिस्तान के गृह मंत्री निसार अली खान ने कहा कि संविधान में संशोधन के जरिए गठित की
जाने वाली विशेष सैन्य अदालतों में सिर्फ आतंकवादियों पर मुकदमा चलेगा.
6:02 AM पाकिस्तान: सात आतंकियों को मिलेगी फांसी
पाकिस्तान ने सात आतंकवादियों को फांसी देने के लिए आदेश जारी किया. पेशावर के स्कूल में किए गए नरसंहार के बाद फांसी दिए जाने के मामलों में यह सबसे ताजा मामला है.
5:20 AM यूपी: एसपी विधायक हत्या का दोषी करार
महोबा की चरखारी विधानसभा क्षेत्र से एसपी विधायक कप्तान सिंह राजपूत और उनके भाई हत्या
के एक मामले में दोषी करार दिए गए हैं. सोमवार को सजा का एलान होगा.
4:40 AM नेताओं के लिए ‘बेहतरीन पाठ्यपुस्तक’ है भगवद् गीता: गबार्ड
अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य तुलसी गबार्ड ने कहा कि गीता उन लोगों के लिए एक ‘बेहतरीन
पाठ्यपुस्तक’ है जो ‘सेवा करने वाला नेता’ बनने की कोशिश कर रहे हैं.
04:10 AM पहले निकाली आंखें, फिर रेलवे स्टेशन पर फेंका
अयोध्या रेलवे स्टेशन के पास 35 साल के एक व्यक्ति को बेसुध हालत में बरामद किया गया.
उसकी आंखें निकाल ली गई थीं.
03:35 AM अनिल अंबानी के खिलाफ वारंट जारी
गुजरात की एक उपभोक्ता अदालत ने रिलायंस कैपिटल प्रमुख अनिल अंबानी के खिलाफ पांच ग्राम
सोने के सिक्के के लिए कथित तौर पर ज्यादा रकम वसूलने को लेकर जमानती वारंट जारी किया
है.
03:05 AM पाकिस्तान में हवाई हमलों में 31 आतंकी मारे गए
पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने देश के अशांत पश्चिमोत्तर क्षेत्र में आतंकवादियों के ठिकानों पर
बमबारी की जिसमें कम से कम 31 आतंकवादी मारे गए.
2:45 AM महाराष्ट्र में 42 आईएएस अधिकारियों का तबादला
नौकरशाही में पहले फेरबदल के तहत महाराष्ट्र की नई सरकार ने 42 शीर्ष आईएएस अधिकारियों
का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया.
2:20 AM ट्रेन प्रदर्शन : ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री दिवाकर राउते ने अधिकारियों से उन बदमाश ऑटो चालाकों की पहचान
करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है, जिन्होंने दिवा रेलवे स्टेशन पर हिंसक
प्रदर्शन के दौरान असहाय यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उनसे ज्यादा रकम की वसूली
की.
1:55 AM पाकिस्तान में खदान धंसने से 12 की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में एक संगमरमर खदान के धंसने के कारण आज कम से कम 12 लोगों की
मौत हो गई.
1:30 AM नई दिल्ली: रसोई गैस लीक होने से लगी आग, आठ घायल
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके के एक घर में एक सिलिंडर से गैस लीक होने के बाद लगी
आग में एक ही परिवार के छह बच्चों समेत आठ सदस्य झुलस गए.
12:20AM अंबेडकर फाउन्डेशन के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे मोदी
12:02AM उत्तराखंड से लेकर हिमाचल तक जबरदस्त बर्फबारी शुरू
उत्तराखंड से लेकर हिमाचल तक जबरदस्त बर्फबारी शुरू, सफेद चादर से ढकी कुफरी और ऑली, दिल्ली समेत उत्तर भारत