व्यापम घोटाले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होगी या नहीं, इस पर शीर्ष अदालत अगले शुक्रवार को फैसला करेगी. मामले पर होने वाली सुनवाई को कोर्ट ने अगले शुक्रवार के लिए स्थगित कर दिया.
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से यह भी पूछा कि वह कब तक पूरी तरह अपने हाथ में ले लेगी. कोर्ट ने जांच एजेंसी से कहा, 'आप व्यापम मामले में ट्रायल करने के लिए अभियोजक कब नियुक्त करेंगे?'
CBI also to inform court of date by when they'll appoint their counsel in the case: Vivek Tankah, Lawyer
— ANI (@ANI_news)
कोर्ट ने एसआईटी/एसटीएफ को सीआरपीसी के तहत चार्जशीट दाखिल करते रहने की इजाजत के अंतरिम आदेश दिए.
SC adjourned the issue of its own monitoring till next Friday: Vivek Tankah, Lawyer
— ANI (@ANI_news)
CBI also to inform court of date by when they'll appoint their counsel in the case: Vivek Tankah, Lawyer
— ANI (@ANI_news)
सुप्रीम कोर्ट ने AAP नेता कुमार विश्वास की याचिका पर केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस भी भेजा है. सीबीआई ने और मामले से जुड़ी दो शुरुआती स्तर की पूछताछ की.
It is heading towards an impartial investigation: Vivek Tankah, Lawyer
— ANI (@ANI_news)
मामले में सीबीआई अब तक 13 एफआईआर दर्ज कर चुकी है. इस पर और ललितगेट पर संसद में लगातार चौथे दिन संग्राम जारी है. कांग्रेस व्यापम मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफा की मांग पर अड़ी हुई है.