scorecardresearch
 
Advertisement

sankashti chaturthi 2020: जानें पूजा की विधि और शुभ मुहूर्त

aajtak.in | 13 जनवरी 2020, 5:12 PM IST

sankashti chaturthi vrat and Puja: सकट चौथ को संकष्टी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है. लोहड़ी के साथ यानी आज 13 जनवरी को ही महिलाओं ने संतान की लंबी उम्र की कामना के लिए सकट चौथ का व्रत रखा है. सकट चौथ पर गणपति की पूजा करने से सारे संकट दूर हो जाते हैं. सकट चौथ माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है. सकट चौथ को तिलकुटा चौथ, संकटा चौथ, माघी चतुर्थी भी कहा जाता है. आइए जानते हैं sankashti chaturthi की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त.

 

3:42 PM (6 वर्ष पहले)

सकट चौथ पर कैसे करें पूजा

Posted by :- Sana Zaidi
सकट चौथ पर गणेश भगवान की पूजा के लिए एक साफ चौकी लें. उसपर पीले रंग का साफ कपड़ा बिछाएं और गणपति की मूर्ति स्थापित करें. इसके बाद पूरे विधि विधान और मंगल आरती के साथ गणपति की पूजा अर्चना करें .
3:40 PM (6 वर्ष पहले)

सकट चौथ व्रत का विधि-विधान

Posted by :- Sana Zaidi
महिलाएं सुबह नहा-धोकर निर्जला व्रत करने का संकल्प लेती हैं. जिसके बाद पूरे दिन मन ही मन गणेश भगवान का स्मरण किया जाता है. रात में गणेश भगवान की पूजा और चंद्र के दर्शन के बाद व्रत खोला जाता है. हालांकि कुछ महिलाएं अगले दिन नहा धोकर पूजा करने के बाद व्रत खोलती हैं.
3:25 PM (6 वर्ष पहले)

सकट चौथ का शुभ मुहूर्त क्या है?

Posted by :- Sana Zaidi
सकट चौथ को चंद्रमा उदय होने का समय- रात 9 बजे

चतुर्थी तिथि की शुरुआत- 13 जनवरी को शाम 5 बजकर 32 मिनट से

चतुर्थी तिथि का समापन- 14 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 49 मिनट पर.

2:45 PM (6 वर्ष पहले)

Sakath Chauth 2020: सकट चौथ की शुरुआत कैसे हुई? जानें इस बार क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

Posted by :- Sana Zaidi
सकट चौथ पर गणपति की पूजा से सारे संकट दूर हो जाते हैं. कहा जाता है कि इस दिन भगवान गणेश और चंद्रमा की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं.
Advertisement
2:43 PM (6 वर्ष पहले)

सकट चौथ पर होती है भगवान गणेश की पूजा

Posted by :- Sana Zaidi
संकष्टी चतुर्थी के दिन महिलाएं भगवान गणेश को प्रसन्न करने और संतान की लंबी उम्र की दुआ करने के लिए व्रत रखती हैं. इस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है. शाम को चांद निकलने के बाद व्रत तोड़ा जाता है.
2:43 PM (6 वर्ष पहले)

जानिए सकट चौथ व्रत का महत्व

Posted by :- Sana Zaidi
संकष्टी चतुर्थी या सकट चौथ का व्रत संतान की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए रखा जाता है. इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है. सकट चौथ का व्रत वैसे तो हर महीने में दो बार होता है लेकिन माघ के महीने में पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी का खास महत्व होता है.
Advertisement
Advertisement