scorecardresearch
 

साईं विवाद पर संघ की राय- साईं को समाज ने नहीं माना भगवान

देशभर में साईं बाबा को लेकर चल रहे विवाद पर अब संघ ने अपना पक्ष रखा है. संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने कहा कि न तो खुद साईं ने, न ही समाज ने उन्हें भगवान माना.

Advertisement
X
संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी (फाइल फोटो)
संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी (फाइल फोटो)

देशभर में साईं बाबा को लेकर चल रहे विवाद पर अब संघ ने अपना पक्ष रखा है. संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने कहा कि न तो खुद साईं ने, न ही समाज ने उन्हें भगवान माना.

भैयाजी जोशी ने रांची में RSS के एग्जीक्यूटिव मीट के तीसरे दिन रविवार को प्रेस को संबोध‍ित करते हुए ये बाते कहीं. उन्होंने कहा कि ऐसे विषयों पर विवाद खड़ा करके समाज में विद्वेष नहीं फैलानी चाहिए.

भैयाजी ने कहा कि साईं बाबा ने कभी अपने को देवता नहीं कहा. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि शंकराचार्य के अपने विचार हैं, ऐसे विवादास्पद मसलों से बचना चाहिए.

'राज्यसभा में BJP को बहुमत नहीं'
भैयाजी जोशी ने राम मंदिर के मुद्दे पर भी अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में बीजेपी को बहुमत नहीं होने के कारण मंदिर बनने में देर हो रही है. साथ ही मामला सुप्रीम कोर्ट में है.

गलत मतलब निकाला गया...
आरक्षण मसले पर दिए गए मोहन भागवत के बयान पर भैयाजी जोशी ने कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया. उन्होंने कहा कि आरक्षण तब तक जारी रहेगा, जब तक समाज को इसकी जरूरत है.

Advertisement

रांची में बैठक के दौरान संघ ने धार्मिक आबादी को लेकर प्रस्ताव पारित किया है. वैसे बिहार चुनाव के आकलन को लेकर संघ ने कुछ भी कहने से मना कर दिया.

Advertisement
Advertisement