रियो ओलंपिक में भारत के लिए पहला मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली साक्षी मलिक के घर रोहतक में जश्न का महौल है. कवार्टर फाइनल में साक्षी की एंट्री के साथ ही उसके घर पर जहां एक ओर जीत और दुआओं का दौर चल रहा है, वहीं बधाइयों का सिलसिला भी शुरू हो गया है. हरियाणा सरकार ने साक्षी को 2.5 करोड़ रुपये प्रोत्साहन और नौकरी देने की घोषणा की है.
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुरुवार को रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की महिला फ्रीस्टाइल पहलवान को बधाई दी. साक्षी ने बुधवार को 58 किलोग्राम वर्ग में पदक जीता. मोदी ने ट्वीट किया, 'साक्षी मलिक ने इतिहास रच दिया. पूरा देश खुश है. रक्षाबंधन के दिन भारत की बेटी साक्षी ने पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया. हमें साक्षी पर गर्व है.'
रेलवे ने दिया प्रमोशन
साक्षी मलिक की जीत की खुशी में भारतीय रेलवे ने उन्हें प्रमोट कर दिया है. साक्षी अभी रेलवे में कमर्शियल डिपार्टमेंट में क्लर्क के पद पर थीं, जबकि अब उन्हें प्रमोट कर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर बना दिया गया है. रेलवे ने ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए पहले ही इनाम की घोषणा की थी, इसके तहत ब्रॉन्ज जीतने पर 50 लाख रुपये, सिल्वर जीतने पर 75 लाख और गोल्ड जीतने पर 1 करोड़ की राशि दी जाएगी.
कुश्ती में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट
गौरतलब है कि साक्षी ओलंपिक कुश्ती स्पर्धा में वाली देश की पहली महिला एथलीट हैं. 23 साल की साक्षी ने कजाकिस्तान की अइसुलू टाइबेकोवा को 58 किलोग्राम वर्ग में पराजित किया. कोरिओका एरेना-2 में हुए इस मुकाबले मे एक समय साक्षी 0-5 से पीछे थीं, लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने उलट-पलट करते हुए इसे 8-5 से जीत लिया.
इस स्पर्धा का गोल्ड जापान की कोओरी इको ने जीता, जबकि रूस की वालेरिया काबलोवा ने सिल्वर हासिल किया. काबलोवा ने ही क्वार्टर फाइनल में साक्षी को हराया था. बहरहाल, साक्षी की कामयाबी के बाद से ट्विटर पर दिग्गजों की ओर से साक्षी को बधाई मिल रही है.
Haryana Govt announces Rs 2.5 crore & a Govt job for Bronze medallist wrestler
— ANI (@ANI_news)
Sakshi Malik creates history! Congratulations to her for the Bronze. The entire nation is rejoicing.
— Narendra Modi (@narendramodi)
On this very auspicious day of Raksha Bandhan, Sakshi Malik, a daughter of India, wins a Bronze & makes all of us very proud.
— Narendra Modi (@narendramodi)
Finally a bronze for India...! Ending the Olympic Desert...Through our woman wrestler Sakshi Malik from Rohtak..( Haryana). Congratulations
— Kiran Bedi (@thekiranbedi)
Heartiest congratulations to Haryana's wrestler Sakshi Malik for winning India's first medal at ! The nation is proud of you!
— Manohar Lal (@mlkhattar)
The innocent smile of achievement and our smile is of immense pride..... is the hope for the future....
— Karan Johar (@karanjohar)
The wait is over makes us proud. Our first medal,a bronze in womens wrestling
— Vijay Kumar Singh (@Gen_VKSingh)
Congratulations to Sakshi Malik!!!.Wins First Medal for in
— Vijay Goel (@VijayGoelBJP)
Congratulations on winning the Olympic Bronze in Wrestling. You made us proud.
— B.S. Yeddyurappa (@BSYBJP)
made Indian flag up at the Rio Olympics with a Bronze medal in wrestling. Aashirvad to her.
— Swami Ramdev (@yogrishiramdev)
Greetings to all on , we're extremely proud of two of 's daughters & !
— Lt. Anurag Thakur (@ianuragthakur)
Congrats on winning bronze at the She has created history & made the country proud.
— Arun Jaitley (@arunjaitley)
for Winning in a come back fight at . Kudos for your Never Say Die attitude!
— Sharad Pawar (@PawarSpeaks)
is a reminder of what cn happn if u don't kill a girl child.When d going gets tough,its our girls who get going &save our pride
— Virender Sehwag (@virendersehwag)
Hearty Congratulations to for winning a medal in women's wrestling in and doing India proud
— President of India (@RashtrapatiBhvn)
What a sweet win for India! On the Rakshabandhan diwas Congratulations from all of us.
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju)