कोरोना महामारी (Corona epidemic) के इस मुश्किल दौर में भारतीय रेलवे (Indian Railways) यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. रेलवे ने रेल यात्रियों को सफर के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य किया है. कोरोना से बचने के लिए रेलवे यात्रियों को जागरुक कर रहा है. कोरोना काल में कर्नाटक के हुबली में बने नए रेल म्यूजियम में भी इसका उदाहरण देखने को मिला.
दरअसल, हुबली के नए रेल म्यूजियम में कोरोना काल में सुरक्षा नियमों का पालन करने और मास्क लगाने को लेकर यात्रियों को जागरुक करने के लिए ट्रेन में बैठे पुतलों को मास्क पहनाया गया है. लोगों में जागरुकता के लिए इसे बेहद खूबसूरती से सजाया गया है. रेलवे का यह म्यूजियम हुबली रेलवे स्टेशन के पास नेशनल हाइवे-67 पर स्थित है. इस रास्ते से गुजरने वाले लोग कभी भी रेलवे म्यूजियम घूम सकते हैं.
साउथ-वेस्टर्न रेलवे (South Western Railway) ने ट्वीट करके रेल म्यूजियम में स्थित ट्रेन की फोटो शेयर की. जिसमें यात्रियों के तौर पर पुतलों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क पहनाकर बिठाया गया है. देखने में ये काफी आकर्षक लग रहे हैं, साथ ही लोगों में सफर के दौरान इस तरह के नियमों के पालन करने को लेकर जागरुकता फैला रहे हैं.
To spread awareness of preventive measures against #COVID19, masks are provided to passenger mannequins in #Railway museum #Hubballi.
Why can't we when they can?#India #IndianRailways #Karnataka #IndiaFightsCoronavirus #mask #cautionyespanicno #safety #museum pic.twitter.com/C0zzneiQcO
— SouthWestern Railway (@SWRRLY) August 10, 2020
कर्नाटक के हुबली में बने रेल म्यूजियम में विकसित होते भारत के हर चरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली भारतीय रेल के समय के साथ बदलने की झलक मिलेगी. रेलवे के गौरवशाली इतिहास को दर्शाता रेलवे का म्यूजियम जनता के लिए खोल दिया गया है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके बताया कि म्यूजियम की एंट्रेस विजिटर्स के लिए मनमोहक है. इसके अलावा 150 साल पुराने पार्सल वेइंग मशीन की मदद से पार्सल ऑफिस सेटअप किया गया है. म्यूजियम में थिएटर कोच, टॉय ट्रेन, कैफे, मॉडल ट्रेन रन जैसी अनेक आकर्षक सुविधाएं और मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध हैं.
देश में समय के साथ रेलवे मे आये बदलाव और इसकी विरासत को दर्शाते भव्य म्यूजियम का हुबली में शुभारंभ हुआ है।
रेलवे की गौरवशाली इतिहास के साथ ही यहां दर्शकों के लिये थियेटर कोच, टॉय ट्रेन, कैफे, मॉडल ट्रेन रन जैसी अनेकों आकर्षक सुविधायें और मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध हैं। pic.twitter.com/j6FEO7RJFR
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) August 10, 2020Advertisement
बता दें कि कोरोना महामारी के बीच रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है. साथ ही यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करा रहा है. ऐसे में रेलवे के इतिहास और विकास यात्रा से जुड़ी जानकारियों के लिए रेल म्यूजियम बनाया गया है.