scorecardresearch
 

डोनाल्ड ट्रंप को ताजमहल के दर्शन कराने वाले नितिन की जुबानी, जानें पूरी कहानी

भारत में ताजमहल का दीदार कर डोनाल्ड ट्रंप गदगद हो गए. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक डोनाल्ड और मेलानिया ट्रंप को ताज का दर्शन कराने वाले नितिन ने बताया कि उसने दोनों को ताजमहल के बनने की कहानी भी बताई, जिसे सुनकर वे काफी खुश हुए.

Advertisement
X
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप

  • गाइड नितिन कुमार ने डोनाल्ड ट्रंप को सुनाई ताज की कहानी
  • मेलानिया ट्रंप ने ली गाइड से मडपैक ट्रीटमेंट की पूरी जानकारी
  • ताज को देखने के बाद डोनाल्ड और मेलानिया ट्रंप हुए गदगद

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ सोमवार को आगरा पहुंचे थे. अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप को नितिन कुमार नाम के गाइड ने ताजमहल का दीदार करवाया. आगरा के रहने वाले नितिन ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप ने ताजमहल को देखने के बाद जो पहला शब्द बोला वह था- इंक्रेडिबल.

भारत में ताजमहल का दीदार कर डोनाल्ड ट्रंप गदगद हो गए. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक डोनाल्ड और मेलानिया ट्रंप को ताज का दर्शन कराने वाले नितिन ने बताया कि उसने दोनों को ताजमहल के बनने की कहानी भी बताई, जिसे सुनकर वे काफी खुश हुए.

Advertisement

ये भी पढ़ें: मोदी-ट्रंप का ऐलान- डिफेंस डील पर मुहर, ट्रेड डील पर शुरू होगी बात

नितिन ने कहा, ''मैंने उन्हें शाहजहां और मुमताज महल की कहानी सुनाई. मैंने उन्हें बताया कि कैसे शाहजहां को उनके बेटे औरंगजेब ने बंधक बनाया. फिर मौत के बाद शाहजहां और मुमताज महल को यहां दफन किया गया. ये कहानी सुनकर डोनाल्ड ट्रंप काफी भावुक हो गए " उन्होंने बताया कि ताजमहल को देखने के बाद दोनों निशब्द रह गए.

आगरा के गाइड नितिन ने बताया कि मेलानिया ट्रंप ने मडपैक ट्रीटमेंट के बारे में पूछा और उसके बारे में विस्तार से जानने के बाद स्तब्ध रह गईं. गौरतलब है कि ताजमहल दुनिया भर में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है. भारत आने वालीं कई विदेशी नामचीन हस्तियां आगरा आकर ताजमहल का दीदार कर चुकी हैं. डोनाल्ड ट्रंप तीसरे अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने ताजमहल के दर्शन किए.

ट्रंप ने ताजमहल देखने के बाद क्या कहा?

ताजमहल का दीदार करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय संस्कृति और कला की तारीफ की. उन्होंने विजिटर बुक में लिखा, ताजमहल हमें प्रेरणा देता है, यह भारत की संस्कृति की समृद्ध धरोहर है. उन्होंने ताज को भारतीय संस्कृति की विभिन्नता और संपन्नता की सुंदर विरासत कहा. साथ ही लिखा- थैंक्यू इंडिया.

Advertisement

वहीं, डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका और उनके पति जेरेड कुशनर ने भी ताजमहल का दीदार किया. एक ओर जहां फोटोग्राफर फोटो क्लिक कर रहे थे, वहीं इवांका अपने फोन से भी फोटो खिंचवाती नजर आईं.

दो अमेरिकी राष्ट्रपति आ चुके हैं ताजमहल घूमने

गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पहले भी अमेरिका के दो और राष्ट्रपति भारत आकर ताज का दीदार कर चुके हैं. दिसंबर 1959 में अमेरिकी राष्ट्रपति डी आइजनहावर ने भारत दौरे के दौरान ताज का दीदार किया था. उसके बाद 22 मार्च 2000 को अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत दौरे पर आए तो आगरा में ताजमहल के दीदार का मोह छोड़ नहीं पाए. उस वक्त अटल बिहारी वाजपेयी भारत के प्रधानमंत्री थे.

ये भी पढ़ें: जब मेलानिया से हाथ मिलाने के लिए लग गई होड़

बिल क्लिंटन अपनी बेटी चेलेसा क्लिंटन के साथ ताजनगरी पहुंचे थे. ताज का रूप देखकर बिल क्लिंटन मुग्ध हो गए थे. वहीं, बिल क्लिंटन के राष्ट्रपति रहते उनकी पत्नी और तब अमेरिका की प्रथम नागरिक हिलेरी क्लिंटन 1995 में आगरा आ चुकी थीं. 30 मार्च 1995 को हिलेरी क्लिंटन ने अपनी बेटी चेलेसा के साथ ताज का दीदार किया था.

Advertisement
Advertisement