scorecardresearch
 
इमरजेंसी से सबक सीखें PM नरेंद्र मोदी: दिग्विजय

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इमरजेंसी से सबक सीखने की सलाह दी है. 1975 में इंदिरा गांधी की ओर से लागू की गई इमरजेंसी के बाद 1977 में कांग्रेस को मिली करारी हार को याद करते हुए कांग्रेस नेता ने यह बयान दिया.

Advertisement
X
Digvijay Singh

दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित हर नेता और राजनीतिक दल को इससे सबक सीखना चाहिए. उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'देखिए उसके (आपातकाल) लिए इंदिरा गांधी ने खुद माफी मांगी थी. हम साल 1977 चुनावों में उसी वजह से हारे. यह सबक मोदी सहित सभी को लेना चाहिए.'

उन्होंने कहा कि पार्टी को इसके लिए सजा भुगतनी पड़ी. हम चाहते हैं कि इस घटना से सभी सबक सी़खें और किसी को भी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को खराब करने का प्रयास नहीं करना चाहिए.

(इनपुट: भाषा)

Advertisement
Advertisement