scorecardresearch
 

तीखी प्रतिक्रिया के बाद पीटरसन ने माफी मांगी

पाकिस्तान के खिलाफ एक दिवसीय श्रृंखला के लिये टीम में नहीं चुने जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन ने माफी मांग ली है.

Advertisement
X

पाकिस्तान के खिलाफ एक दिवसीय श्रृंखला के लिये टीम में नहीं चुने जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन ने माफी मांग ली है.

पीटरसन ने ट्विटर पर लिखा था, ‘इस सत्र के लिये काम खत्म. टी 20 विश्व कप के खिलाड़ी को टी 20 टीम से भी बाहर कर दिया.’

उसने हालांकि कहा कि वह ट्वीट गलती से प्रसारित हो गया और वह इसके लिये माफी मांगते हैं.

उन्‍होंने कहा, ‘मैं नहीं चाहता था कि यह इस तरह सामने आये. मैं सार्वजनिक तौर पर यह बात नहीं कहना चाहता था. अब मैं सरेआम इसके लिये माफी मांगता हूं. मैं अपने द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा पर माफी मांगता हूं.’

Advertisement
Advertisement