scorecardresearch
 
Advertisement

निर्मला का अधीर को जवाब- मैं निर्बला नहीं, सबला हूं, बीजेपी की हर महिला यही

aajtak.in | 02 दिसंबर 2019, 8:09 PM IST

संसद के शीतकालीन सत्र का आज 11वां रहा. दोनों ही सदन में हैदराबाद गैंगरेप का मुद्दा उठा. विपक्षी सांसदों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. वहीं, लोकसभा में अधीर रंजन के बयान पर जमकर हंगामा हुआ. बता दें कि अधीर रंजन चौधरी ने एनआरसी के बहाने पीएम मोदी और अमित शाह को घुसपैठिए कहा था. इसके बाद लोकसभा में कॉरपोरेट टैक्स को लेकर जब चर्चा हो रही थी तो अधीर रंजन ने निर्मला सीतारमण पर आपत्तिजनक बयान दे दिया. बाद में निर्मला सीतारमण ने इसका भी जवाब दिया. लोकसभा में हंगामे के बीच कराधान कानून (संशोधन) विधेयक, 2019 पास हो गया.

 

7:42 PM (6 वर्ष पहले)

कराधान कानून (संशोधन) विधेयक, 2019 पारित

Posted by :- Devang Gautam
लोकसभा से कराधान कानून (संशोधन) विधेयक, 2019 पारित हुआ.

7:20 PM (6 वर्ष पहले)

'बीजेपी में कोई जीजा नहीं'

Posted by :- Devang Gautam



6:48 PM (6 वर्ष पहले)

निर्मला हूं और रहूंगी: निर्मला सीतारमण का अधीर रंजन को जवाब

Posted by :- Devang Gautam
निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन के बयान का जवाब देते हुए कहा कि मोदी सरकार की कैबिनेट में दो महिलाएं मंत्री रह चुकी हैं. मैं निर्मला हूं और रहूंगी. मैं निर्बला नहीं सबला हूं. हमारी पार्टी में हर महिला सबला है. इसपर अधीर रंजन ने कहा कि मैं आपकी इज्जत करता हूं और ये सरकार महिला आरक्षण बिल पास कराके दिखाए तब ही मालूम पड़ेगा कि ये सरकार महिलाओं को लेकर कितना सोचती है.
6:35 PM (6 वर्ष पहले)

'वे मेरे कार्यकाल खत्म होने का इंतजार भी नहीं कर रहे'

Posted by :- Devang Gautam
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मुझे बताया गया है कि मैं सबसे खराब वित्त मंत्री हूं, वे मेरा कार्यकाल खत्म होने का इंतजार भी नहीं कर रहे हैं. मैंने उनसे कहा कि कृपया मुझे और आइडिया दें, हम इस पर काम करेंगे. अगर कोई सरकार है जो सुनती है, तो वह पीएम मोदी की सरकार है.
Advertisement
6:20 PM (6 वर्ष पहले)

बीजेपी में कोई जीजा नहीं, सब कार्यकर्ता-वित्त मंत्री

Posted by :- Devang Gautam
वित्त मंत्री ने कहा कि आज कारपोरेट टैक्स कम करने में सिर्फ बड़े को फायदा नहीं मिलता बल्कि छोटे कारोबार से बड़े तक सभी को मिलता है कारपोरेट टैक्स का फायदा. सूट-बूट की जो बात करते हैं वह यहां नहीं चलता है. उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना और पीएम किसान सम्मान निधि में जिन लोगों को लाभ मिल रहा है, वे लोग हमारे भाई हैं क्या?11 करोड़ घरों में टॉइलेट मिला, किसी के जीजा के घर में बनाया गया क्या. उन्होंने कहा कि 8.1 करोड़ किसान को पीएम किसान सम्मान निधि मिलता है, वो कौन हैं  क्या वह फलना का भाई या फलना का जीजा है क्या. वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी में जीजा नहीं रहते, बीजेपी में सब कार्यकर्ता हैं.
6:08 PM (6 वर्ष पहले)

हम आलोचना से भागते नहीं: वित्त मंत्री

Posted by :- Devang Gautam
राहुल बजाज के बयान पर मचे हंगामे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मोदी सरकार आलोचना को सुनती है. सरकार के कई मंत्री संसद में जवाब देने आ चुके हैं. रक्षा मंत्री को जब सदन में जवाब देने के लिए कहा गया वो आए. गृह मंत्री को जब कहा गया वो आए और खुद पीएम मोदी सदन में जवाब देने आए. हम आलोचना से भागते नहीं हैं.

6:06 PM (6 वर्ष पहले)

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

Posted by :- Devang Gautam
राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित.
5:58 PM (6 वर्ष पहले)

अधीर रंजन के बयान पर हंगामा

Posted by :- Devang Gautam
अधीर रंजन द्धारा निर्मला सीतारमण पर दिए बयान पर लोकसभा में हंगामा हो रहा है. अनुराग ठाकुर ने कहा कि अधीर रंजन को खेद प्रकट करना चाहिए.

5:55 PM (6 वर्ष पहले)

अनुराग ठाकुर का अधीर रंजन पर हमला

Posted by :- Devang Gautam
वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अधीर रंजन ने अपने बयान से महिलाओं का अपमान किया. निर्मला सीतारमण अपनी काबिलियत के आधार पर आज यहां पर हैं. अधीर रंजन अपने बयान को वापस लें. उन्होंने महिलाओं की काबिलियत पर शक किया. जुबान एक बार फिसलती है, बार-बार नहीं.




Advertisement
5:28 PM (6 वर्ष पहले)

राज्यसभा में ई-सिगरेट प्रतिषेध विधेयक पर चर्चा

Posted by :- Devang Gautam
राज्यसभा में इस वक्त इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध विधेयक 2019 पर चर्चा हो रही है और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन अपनी बात रख रहे हैं.
5:15 PM (6 वर्ष पहले)

सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल को मिल सकती है मंजूरी

Posted by :- Devang Gautam
कैबिनेट सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल को बुधवार को मंजूरी दे सकती है. सरकार की कोशिश इसी हफ्ते बिल को पेश करने की है. गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर पूर्वी राज्यों के नेताओं के साथ बिल पर आम सहमति बनाने की कोशिश की है.
5:06 PM (6 वर्ष पहले)

सच्चाई छिपाती है सरकार: गौरव गोगोई

Posted by :- Devang Gautam
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि ये सरकार सच्चाई छिपाती है. आंकड़ों को छिपाती है . जितने अच्छे सलाहाकार हैं सबको सरकार ने दरवाजा दिखा दिया.उनकी बात नहीं सुनी गई. आज हर डेटा को छिपाया जा रहा है.
4:11 PM (6 वर्ष पहले)

शिवसेना सांसद का निशिकांत दुबे को जवाब

Posted by :- Devang Gautam
शिवसेना सांसद अरविंद सांवत ने कहा कि जीडीपी जब 4.5 पर आ गई तो पूरी हलचल मच गई. 2013 के बाद पहली बार इतना नीचे गई. अब इतनी नीचे जाने के बाद निशिकांत दुबे से मैंने नई बात सुनी.  मुझे कमाल लगा कि वक्त बदल जाने पर आदमी भी बदल जाते हैं. लेकिन हम नहीं बदले हैं. जो अच्छा है उसे अच्छा कहेंगे और जो बुरा है उसे बुरा कहेंगे.

3:42 PM (6 वर्ष पहले)

जीडीपी पर बोले निशिकांत दुबे

Posted by :- Devang Gautam
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि जीडीपी 1934 में आई इससे पहले कोई जीडीपी नहीं थी. केवल जीडीपी को बाइबल, रामायण या महाभारत मान लेना सत्य नहीं है और भविष्य में जीडीपी का बहुत ज्यादा उपयोग नहीं होगा.
Advertisement
3:20 PM (6 वर्ष पहले)

वित्त मंत्री पर अधीर रंजन का आपत्तिजनक बयान

Posted by :- Devang Gautam
कॉरपोरेट टैक्स पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कभी-कभी लगता है कि आपको (निर्मला सीतरमण) नहीं निर्बला सीतमरण कहना ठीक होगा कि नहीं. आप मंत्री पद पर तो हैं लेकिन जो आपके मन में है वो कह पाती हैं या नहीं.आप(वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण) बिना किसी हिचक मनमोहन सिंह से बातचीत कीजिए. अगर देश को बचाना है तो मनमोहन सिंह से सलाह लेनी पड़ेगी.
3:09 PM (6 वर्ष पहले)

कॉरपोरेट टैक्स को कम करने का ये सही समय: निर्मला सीतारमण

Posted by :- Devang Gautam
लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध से संकेत मिल हैं कि कई कॉर्पोरेट और बहुराष्ट्रीय कंपनियां चीन से बाहर निकलना चाह रही हैं. हमने सोचा कि कॉर्पोरेट टैक्स को कम के लिए लिए ये आवश्यक समय है.
2:45 PM (6 वर्ष पहले)

हंगामे के बीच बोले प्रह्लाद जोशी

Posted by :- Devang Gautam
हंगामे के बीच केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कहा कि मैं अधीर रंजन के बयान की निंदा करता हूं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी घुसपैठिया हैं. अगर कांग्रेस में कुछ भी समझ है तो वो माफी मांगे. नहीं तो मैं सोनिया और राहुल गांधी से मांग करूंगा कि वो अधीर रंजन के बयान पर माफी मांगे. वहीं अधीर रंजन ने कहा कि ये हमारी नेता सोनिया गांधी को घुसपैठिया कह रहे हैं. क्या कर रहे हैं आप (बीजेपी) लोग. अगर मेरा लीडर घुसपैठिया है तो आपका लीडर भी घुसपैठिया है.
2:31 PM (6 वर्ष पहले)

अधीर रंजन बोले- दम है तो मेरी बात सुनिए

Posted by :- Devang Gautam
अधीर रंजन के बयान पर लोकसभा में बीजेपी का जमकर हंगामा. बीजेपी के हमले का जवाब देते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि दम है तो आप (बीजेपी सांसद) लोग मेरी बात सुनिए. इस बीच स्पीकर ने भी उनसे माफी मांगने को कहा.


2:24 PM (6 वर्ष पहले)

अधीर रंजन के बयान पर हंगामा

Posted by :- Devang Gautam
लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. सदन में अधीर रंजन के बयान पर हंगामा मचा हुआ है. बीजेपी उनसे माफी मंगवाने पर अड़ी है.


Advertisement
2:09 PM (6 वर्ष पहले)

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

Posted by :- Devang Gautam
राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है.इस वक्त इलेक्ट्रानिक सिगरेट प्रतिषेध विधेयक 2019 पर चर्चा चल रही है. बीजेपी सांसद विकास महात्मे अपनी बात रख रहे हैं.
1:30 PM (6 वर्ष पहले)

अधीर रंजन के बयान पर हंगामा

Posted by :- Devang Gautam
पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को घुसपैठिए बताने वाले कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के बयान पर लोकसभा में हंगामा हो गया. बीजेपी सांसद अधीर रंजन से माफी मंगवाने पर अड़े हैं. अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी के हमले का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी सांसदों को पहले संदर्भ को समझना चाहिए. बिना समझे हमला करना सही नहीं है. हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही 2.15 तक स्थगित कर दी.
12:59 PM (6 वर्ष पहले)

राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

Posted by :- Devang Gautam
राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. इससे पहले सदन में आज हैदराबाद गैंगरेप का मामला उठा. सांसदों ने इस घटना की निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
12:50 PM (6 वर्ष पहले)

लोकसभा अध्यक्ष क्या बोले

Posted by :- Devang Gautam
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत की संसद ऐसी घटनाओं को लेकर हमेशा चिंतित रही है और सरकार ने भी इस विषय पर कठोर कार्रवाई हो ऐसा सदन को अवगत कराया है. उन्होंने कहा कि हम ऐसे अपराध की एक स्वर से निंदा करते हैं. इस पर चर्चा करने के लिए सारा सदन सहमत है. देश के किसी राज्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, हम ऐसी अपेक्षा करते हैं.
12:41 PM (6 वर्ष पहले)

राजनाथ बोले- और कठोर कानून बनाने को तैयार

Posted by :- Devang Gautam
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि घटना से पूरा देश शर्म हुआ है. सभी ने निंदा की है. इसमें जो भी अपराधी हैं उसको सजा मिले. राजनाथ सिंह ने कहा कि निर्भया कांड के बाद एक कठोर कानून बना था, लेकिन उसके बाद भी जघन्य कृत्य हो रहे हैं. कठोर कानून बनाने को हम तैयार हैं. उन्होंने कहा कि फैसला आप पर(लोकसभा अध्यक्ष पर) छोड़ता हूं, जिस कानून को बनाने की सहमति बनेगी हम उसे बनाने के लिए तैयार हैं.
Advertisement
12:29 PM (6 वर्ष पहले)

राजनीति से ऊपर उठकर हो बात: दानिश अली

Posted by :- Devang Gautam
बसपा सांसद दानिश अली ने कहा कि इसकी सिर्फ निंदा नहीं करनी चाहिए. इसको राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए. 2015 से अबतक महिलाओं के खिलाफ रेप का मामला बढ़ा है. ऐसी घटनाएं पहले भी हुई हैं. हमें राजनीति से ऊपर उठकर बात करनी चाहिए.




12:22 PM (6 वर्ष पहले)

अनुप्रिया पटेल क्या बोलीं

Posted by :- Devang Gautam
मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि हम हैदराबाद गैंगरेप की निंदा करते हैं. इस घटना ने देश को शर्मनाक किया है. देश की आधी आबादी सुरक्षित नहीं है. हमें अब चुप नहीं रहना है.
12:09 PM (6 वर्ष पहले)

हैदराबाद गैंगरेप के दोषियों को मिले जल्द सजा

Posted by :- Devang Gautam
लोकसभा में शून्यकाल की शुरुआत हो चुकी है. इस वक्त हैदराबाद गैंगरेप मामले पर चर्चा हो रही है. तेलंगाना के नालगोंडा के सांसद उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि ये हादसा शहर के सबसे सुरक्षित इलाके में से एक हुआ. ये हैरान करने वाला है. उन्होंने कहा कि दोषियों को इस मामले में जल्द से जल्द सजा मिले.
11:53 AM (6 वर्ष पहले)

नायडू बोले- नए बिल की जरूरत नहीं

Posted by :- Devang Gautam
महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि नए बिल की जरूरत नहीं है. जो आवश्यक है वह है राजनीतिक इच्छाशक्ति, प्रशासनिक कौशल, मानसिकता में बदलाव.



11:32 AM (6 वर्ष पहले)

संजय सिंह क्या बोले

Posted by :- Devang Gautam
आप सांसद संजय सिंह ने निर्भया गैंगरेप का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि निर्भया के दोषियों को अब तक सजा नहीं हुई है. इस मामले में समय पर कार्रवाई होनी चाहिए.
Advertisement
11:29 AM (6 वर्ष पहले)

जनता दोषियों को सबक सिखाए: जया बच्चन

Posted by :- Devang Gautam
राज्यसभा में जया बच्चन बोलीं कि ऐसे मामलों पर मैं पता नहीं कितनी बार बोल चुकी हूं. सरकार को अब कार्रवाई करनी चाहिए. एक दिन पहले ही हैदाराबाद में उसी जगह हादसा हुआ था. कुछ देशों में जनता दोषियों को सजा देती है. दोषियों को अब जनता ही सबक सिखाए. उन्होंने कहा कि दोषियों की सार्वजनकि लिंचिंग होनी चाहिए.
11:11 AM (6 वर्ष पहले)

गुलाम नबी आजाद ने उठाया हैदराबाद गैंगरेप का मुद्दा

Posted by :- Devang Gautam
राज्यसभा में कांग्रेस सासंद गुलाम नबी आजाद ने हैदराबाद गैंगरेप का मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
11:07 AM (6 वर्ष पहले)

प्रश्नकाल के बाद महिला के खिलाफ अपराध पर चर्चा

Posted by :- Devang Gautam
लोकसभा में प्रश्नकाल के बाद महिला के खिलाफ अपराध को लेकर चर्चा होगी.
11:03 AM (6 वर्ष पहले)

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

Posted by :- Devang Gautam
संसद के शीतकालीन सत्र का आद 11 वां दिन है. सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है.
10:49 AM (6 वर्ष पहले)

चीनी घुसपैठ का उठेगा मुद्दा

Posted by :- Devang Gautam



Advertisement
10:44 AM (6 वर्ष पहले)

संसद में उठेगा हैदराबाद गैंगरेप का मुद्दा

Posted by :- Devang Gautam
10:42 AM (6 वर्ष पहले)

महिला सुरक्षा पर बैठक

Posted by :- Devang Gautam
संसद की स्टैंडिंग कमिटी ऑन एंपावरमेंट ऑफ वूमेन ने महिलाओं के लिए सुरक्षा के लिए विषय पर इस हफ्ते 4 और 5 दिसंबर को संसद में मीटिंग बुलाई है. इस मीटिंग में पहले दिन यानि 4 दिसंबर को ट्विटर के अधिकारियों से साइबर सिक्योरिटी बाबत संवाद होगा. दूसरे दिन 5 दिसंबर को Facebook, WhatsApp, Intagram के अधिकारियों से संवाद होगा. मीटिंग में महिलाओं के साथ होने वाले साइबर बुलीइंग,अश्लीलता, बेवजह ट्रोलिंग, महिलाओं के प्रोफाइल से छेड़छाड़ ,फेक प्रोफाइल जैसे विषय और महिलाओं को इनसे बचाने के उपाये  जैसे मुद्दे उठने की संभावना है.
10:40 AM (6 वर्ष पहले)

एथिक्स कमिटी की होगी बैठक

Posted by :- Devang Gautam
आज संसद में लोकसभा की एथिक्स कमिटी की  3 बजे बैठक होगी. बैठक में साध्वी प्रज्ञा और राहुल गांधी के बयान का मुद्दा उठेगा.
10:31 AM (6 वर्ष पहले)

राज्यसभा में उठेगा महिला के खिलाफ अपराध का मुद्दा

Posted by :- Devang Gautam



10:30 AM (6 वर्ष पहले)

दाल और प्याज की बढ़ी कीमत का उठेगा मुद्दा

Posted by :- Devang Gautam



Advertisement
10:27 AM (6 वर्ष पहले)

संसद में उठेगा निजी अस्पतालों में महंगे इलाज का मुद्दा

Posted by :- Devang Gautam
Advertisement
Advertisement