scorecardresearch
 

विधानसभा चुनाव बाद होगी तेल कीमतों में कटौती: देवड़ा

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने मंगलवार को कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद सरकार तेल की कीमतों में कटौती कर सकती है.

Advertisement
X
मुरली देवड़ा
मुरली देवड़ा

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने मंगलवार को कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद सरकार तेल की कीमतों में कटौती कर सकती है. इससे पहले देवड़ा तेल की कीमतों में कटौती को लेकर कोई भी बयान देने से बचते रहे थे.

कुछ दिन पहले देवड़ा ने लोकसभा में प्रश्‍नकाल के दौरान एक अनुपूरक प्रश्‍न का जवाब देते हुए कहा था कि इस मसले पर निगाह रखी जा रही है और जल्‍द ही इस संबंध में घोषणा कर दी जाएगी. देवड़ा के बयान से विपक्षी दल संतुष्‍ट दिखाई नहीं थे. विपक्षी दलों का कहना था कि अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में कच्‍चे तेल की कीमतों में पचास फीसदी से भी अधिक की गिरावट आने के बावजूद केंद्र सरकार देश में पेट्रोलियम की कीमतें कम करने में हिचकिचा रही है.

उल्‍लेखनीय है कि वैश्विक बाजारों में कच्‍चे तेल की कीमतें जो जुलाई में 147.27 डॉलर प्रति बैरल की रिकार्ड ऊंचाई तक पहुंच गई थी वे अब 55 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement