scorecardresearch
 

NewsWrap: पढ़ें- सोमवार सुबह की 5 बड़ी खबरें

केरल में सोमवार को कोरोना वायरस से जुड़ा एक और नया मामला सामने आया है. यहां एक तीन साल के बच्चे में वायरस के पॉजिटिव लक्षण मिले हैं.

Advertisement
X
इटली में कोरोना का कहर (फाइल फोटो- Aajtak)
इटली में कोरोना का कहर (फाइल फोटो- Aajtak)

केरल में एक 3 साल के बच्चे में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं. वहीं, येस बैंक पर आए आर्थिक संकट के बाद अब एजेंसियों ने अपना एक्शन लेना शुरू कर दिया है. इसके अलावा आईपीएस अजयपाल शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

1. केरल: कोरोना की चपेट में तीन साल का बच्चा, शनिवार को ही इटली से लौटा था परिवार

देश में कोरोना वायरस से जुड़े मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. सोमवार सुबह भारत में इससे जुड़ा नया मामला सामने आया और 3 साल के बच्चे में कोरोना वायरस से लक्षण पाए गए हैं. ये बच्चा केरल का है, जो कि अपने परिवार के साथ इटली से वापस लौटा था. इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से जुड़े केस की संख्या 40 हो गई है. बता दें कि केरल में पिछले दो दिनों में ये छठा मामला है, जो कोरोना वायरस से जुड़ा है.

Advertisement

2. येस बैंक: राणा कपूर पर एजेंसियों का शिकंजा, CBI ने किया केस दर्ज, दिल्ली से जाएगी टीम

येस बैंक पर आए आर्थिक संकट के बाद अब एजेंसियों ने अपना एक्शन लेना शुरू कर दिया है. बैंक को-फाउंडर राणा कपूर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी हिरासत में ले लिया है और 11 मार्च तक हिरासत में उनसे पूछताछ जारी रहेगी. दूसरी ओर राणा कपूर के परिवार के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है. आज दिल्ली से जांच एजेंसियों की टीम मुंबई जाएगी और मामले में जांच को आगे बढ़ाया जाएगा.

3. लखनऊ: IPS अजय पाल शर्मा के खिलाफ एफआईआर, महिला ने लगाया है आरोप

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी अजय पाल शर्मा के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में केस दर्ज किया गया है. उत्तर प्रदेश के गृह विभाग के निर्देश पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. नोएडा के पूर्व एसएसपी वैभव कृष्ण ने भी अजय पाल शर्मा पर आरोप लगाए थे. अजय पाल शर्मा पर भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 201 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है. उनके खिलाफ दीप्ति शर्मा नाम की महिला ने केस दर्ज कराया है. महिला ने खुद को अजय पाल शर्मा की पत्नी बताया है.

Advertisement

4. हंसराज भारद्वाज को असदुद्दीन ओवैसी ने किया याद, साझा किया एक पुराना किस्सा

पूर्व कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज का दिल का दौरा पड़ने से रविवार को निधन हो गया. वे 82 साल के थे. हंसराज भारद्वाज 2009 से 2014 तक केंद्रीय कानून मंत्री थे. किडनी से जुड़ी समस्या के कारण उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके बेटे अरुण भारद्वाज ने बताया कि पिता का अंतिम संस्कार दिल्ली में निगम बोध घाट पर सोमवार शाम चार बजे किया जाएगा. हंसराज भारद्वाज के निधन पर कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.

5. IS स्लीपर सेल के फर्जी अकाउंट पर नजर, CAA पर कर रहे थे भड़काऊ पोस्ट

दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध का आईएसआईएस कनेक्शन सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया है, जो राजधानी में रह कर आईएस के आतंकी एजेंडे को आगे बढ़ा रहा था. इस गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियों की नजर कई सोशल मीडिया अकाउंट पर है. आईएस से जुड़े कई स्लीपर सेल ने फर्जी नाम से आईडी बनाए हैं. इन अकाउंट के जरिए भड़काऊ पोस्ट किए जा रहे थे.

Advertisement
Advertisement