हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज मतदान हो रहा है. राज्य में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू हो गई है. वहीं रेयान इंटरनेशनल स्कूल में हुए प्रद्युम्न मर्डर केस में पकड़े गए छात्र का एक साल से मानसिक इलाज चल रहा है. वह बहुत ही बदमाश और उद्दंड किस्म का छात्र है. पढ़ें गुरुवार सुबह की 5 बड़ी खबरें....
1. LIVE: हिमाचल की 68 सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट, वीरभद्र-धूमल की साख दांव पर
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज मतदान हो रहा है. राज्य में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू हो गई है. शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे. मतदान को लेकर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए गए हैं. इस बार सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम सिंह धूमल और वर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बीच है. राज्य में पहली बार वोटिंग के लिए VVPAT मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है.
2. पोर्न एडिक्ट था प्रद्युम्न मर्डर का आरोपी छात्र, स्कूल बैग में लाता था चाकू!
रेयान इंटरनेशनल स्कूल में हुए प्रद्युम्न मर्डर केस में पकड़े गए छात्र का एक साल से मानसिक इलाज चल रहा है. वह बहुत ही बदमाश और उद्दंड किस्म का छात्र है. उसके सहपाठियों का आरोप है कि वह हमेशा मारपीट पर उतारू रहता था. स्कूल बैग में चाकू लाता था. इतना ही नहीं स्कूल में पोर्न फिल्म भी देखता था.
3. जहर..जहर दिल्ली शहर: आज ऑड इवन पर हो सकता है फैसला
राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में वायु प्रदूषण के कारण सांस लेना मुश्किल हो गया है. इसके चलते दिल्ली सरकार गुरुवार को ऑड-ईवन फॉर्मूला फिर से लाने का फैसला ले सकती है. एनवॉयरन्मेंट पॉल्यूशन कंट्रोल अथॉरिटी (EPCA) भी आज इस पर फैसला लेगी. दिल्ली में प्रशासन ने बिगड़ते हालात देख स्कूलों में छुट्टी का निर्णय लिया है. रविवार तक स्कूल बंद रहेंगे.
4. GST काउंसिल की आज बैठक, रेस्टोरेंट के खाने समेत ये चीजें हो सकती हैं सस्ती
जीएसटी को लेकर लगातार आ रही शिकायतों के बीच आज गुवाहटी में जीएसटी काउंसिल की बैठक शुरू होगी. ये काउंसिल की 23वीं बैठक होगी, ये बैठक दो दिन तक चलेगी. इस बैठक में कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं जो कि आम आदमी और व्यापारियों की शिकायत दूर कर सकते हैं. ये बैठक वित्तमंत्री अरुण जेटली के नेतृत्व में होगी.
5. पाटीदार आरक्षण पर कांग्रेस के '3 फॉर्मूले', पहले दौर की बैठक में नहीं बनी बात
आरक्षण के मुद्दे पर पाटीदार आरक्षण समिति और कांग्रेस नेताओं के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही. देर रात 3 घंटे तक चली मैरॉथन बैठक में संवैधानिक तौर पर कांग्रेस किस तरीके से आरक्षण देगी इस विषय पाटीदार नेताओं ने सवाल उठाए.