scorecardresearch
 

NewsWrap: पढ़ें गुरुवार शाम की 5 बड़ी खबरें

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुई हिंसा के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं. लेकिन एक बार फिर कई जिलों में इंटरनेट बंद किए जा रहे हैं. इधर, असम के जोरहाट जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) की एक टीचर को CAA के विरोध प्रदर्शन पर छात्र-छात्राओं का समर्थन करने की वजह से नौकरी से हाथ धोना पड़ा है.

Advertisement
X
फाइल फोटो (PTI)
फाइल फोटो (PTI)

1- CAA पर जुमे की नमाज से पहले योगी सरकार अलर्ट, UP के कई जिलों में इंटरनेट बंद

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुई हिंसा के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं. लेकिन एक बार फिर कई जिलों में इंटरनेट बंद किए जा रहे हैं. दरअसल, 27 दिसंबर को जुमे की नमाज होगी और इसी जुमे की नमाज को देखते हुए संवेदनशील जिलों में प्रशासन ने पहले से ही एहतियातन इंटरनेट बंद करने का एलान कर दिया है.

2- असम: CAA पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने वाली महिला टीचर की गई नौकरी

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर असम में विभिन्न संगठनों, छात्रों और लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है. असम के जोरहाट जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) की एक टीचर को CAA के विरोध प्रदर्शन पर छात्र-छात्राओं का समर्थन करने की वजह से नौकरी से हाथ धोना पड़ा है. इस टीचर की नियुक्ति संविदा (कॉन्ट्रेक्ट) के आधार पर थी. 

Advertisement

3- सूर्य ग्रहण देखते PM मोदी की तस्वीर पर कांग्रेस ने क्यों कहा- वाकई बहुत कूल हैं!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सूर्य ग्रहण देखने के दौरान की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं और ये तस्वीरें जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं. पीएम मोदी ने जब अपनी तस्वीरें ट्वीट कीं, तो एक यूजर ने टिप्पणी की कि अब ये तस्वीरें जल्द ही मीम्स बनने जा रही हैं.

4- बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी की SC से मांग, 'मस्जिद के अवशेष हमें सौंपे जाएं'

बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी ने आज गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर मस्जिद के अवशेष समिति को देने की मांग की है. बाबरी एक्शन कमेटी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बाबरी मस्जिद का हिस्सा अभी भी वहां मौजूद है.

5- अगले हफ्ते हो सकता है दिल्ली विधानसभा चुनावों का ऐलान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं. निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को हुई बैठक में फरवरी में चुनाव कराने को लेकर चर्चा की. माना जा रहा है कि जनवरी के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनावों के तारीखों का ऐलान भी हो सकता है.

Advertisement
Advertisement