scorecardresearch
 

जम्मू कश्मीर के CM मुफ्ती मोहम्मद ने शाहरुख से की ये अपील

आप सोच रहे होंगे कि जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को सुपरस्टार शाहरुख खान से मिलने की क्या जरूरत पड़ गई। दअअसल मुफ्ती कश्मीर में फिर से बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग करने की अपील को लेकर मुंबई में फिल्म निर्माताओं और टूर ऑपरेटरों से मिल रहे हैं और इसी सिलसिले में उन्होंने किंग खान से भी मुलाकात की.

Advertisement
X
शाहरुख और मुफ्ती मोहम्मद सईद
शाहरुख और मुफ्ती मोहम्मद सईद

आप सोच रहे होंगे कि के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को सुपरस्टार से मिलने की क्या जरूरत पड़ गई। दअअसल मुफ्ती कश्मीर में फिर से बॉलीवुड फिल्मों की करने की अपील को लेकर मुंबई में फिल्म निर्माताओं और टूर ऑपरेटरों से मिल रहे हैं और इसी सिलसिले में उन्होंने किंग खान से भी मुलाकात की.

मुंबई में शाहरुख और मुफ्ती की मुलाकात गुरुवार को हुई. मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने किंग खान की जमकर तारीफ की और उन्हें महान और बहुमुखी अभ‍िनेता बताया. मुफ्ती ने शाहरुख के साथ वो यादें भी ताजा कीं, जब फिल्म इंडस्ट्री कश्मीर घाटी की मशहूर लोकेशनों पर शूटिंग करती थी. उन्होंने उम्मीद जताई की फिल्म इंडस्ट्री फिर से कश्मीर के साथ अपने टूटे रिश्ते को मजबूत करेगी.

शाहरुख ने इस मुलाकात में अपने बचान की यादें ताजा करते हुए मुफ्ती मोहम्मद सईद को बताया कि उनकी मां कश्मीरी थीं. उन्होंने कहा कि वो कश्मीर में फिर से शूटिंग करना जरूर चाहेंगे. शाहरुख ने कहा कि वो 2013 के उन लम्हों को फिर से जीना चाहते हैं, जब उन्होंने यश चोपड़ा की फिल्म 'जब तक है जान' की जम्मू कश्मीर में शूटिंग की थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement