scorecardresearch
 

गुजरात में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे मनमोहन

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रविवार को गुजरात में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने वाले हैं. मनमोहन सिंह नवसारी जिले के वांसदा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें वे गुजरात के लोगों को केंद्र के कदमों के बारे में बताएंगे.

Advertisement
X

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रविवार को गुजरात में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने वाले हैं.

मनमोहन सिंह नवसारी जिले के वांसदा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें वे गुजरात के लोगों को केंद्र के कदमों के बारे में बताएंगे.

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की यह रैली ऐसे समय पर हो रही है, जब दो दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्य का तूफानी दौरा किया था, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमले बोले. मोदी लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के लिए चुनावी मैदान में हैं.

सोनिया गांधी ने सूरत जिले के मांडवी में एक चुनावी जनसभा में मोदी पर आरोप लगाया कि मोदी सरकार विकास के लंबे-चौड़े वादे कर रही है, जो राज्य में कहीं भी नहीं दिखाई दे रहा है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement