कोरोना संकट काल के बीच भारतीय रेलवे की ओर से लोगों को राहत देने का प्रयास जारी है. रेलवे ने मुंबई में बुधवार से 350 और लोकल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.
रेलवे का कहना है कि ये सेवाएं आम लोगों के लिए नहीं होंगी. रेल मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार, केंद्र, आईटी, जीएसटी, सीमा शुल्क, पोस्टल, राष्ट्रीयकृत बैंक, एमबीपीटी, न्यायपालिका, रक्षा और राजभवन के स्टाफ सहित जरूरी कर्मचारियों को ही सफर करने की अनुमति होगी.
Railways to expand to 350 local trains in Mumbai from tomorrow. As identified by State govt,essential staff including employees of Centre,IT,GST,Customs,Postal,Nationalised Banks,MBPT,Judiciary,Defence&Raj Bhavan allowed. No service yet for general passengers:Minister of Railways pic.twitter.com/Yagq6E9vsJ
— ANI (@ANI) June 30, 2020
एएनआई के मुताबिक, रेल मंत्रालय ने लोकल ट्रेनों को चलाने के दौरान यह भी घोषणा की है कि आम यात्रियों के लिए अभी तक कोई सेवा नहीं शुरू नहीं की गई है. केवल जरूरी सेवा से जुड़े यात्री सफर कर सकेंगे. लॉकडाउन के कारण लोकल ट्रेन सेवा पिछले करीब 3 महीने से बंद होने के बाद 16 जून को कुछ सर्विस के साथ शुरू हुई थी.
ये भी पढ़ें- कोरोना ट्रैकर आरोग्य सेतु ऐप में बड़ी गड़बड़ी, लॉग इन नहीं कर पा रहे यूजर
बता दें कि कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए रेलवे ने पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेन सर्विस को पूरी तरह सस्पेंड कर दिया था. इसके बाद 14 मई को रेलवे ने सभी पुराने रिजर्वेशन को रद्द कर दिया था. हालांकि, परिस्थितियों को देखते हुए रेलवे ने हजारों की संख्या में श्रमिक स्पेशल ट्रेन भी चलाया और लाखों प्रवासी मजदूरों व कामगारों को उनके घर तक पहुंचाया. फिलहाल रेलवे सिर्फ 230 स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रही है.
ये भी पढ़ें- 12 अगस्त तक रेलवे टिकट बुकिंग पर लगी रोक, सिर्फ स्पेशल ट्रेनें ही चलेंगी