नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली की भारत यात्रा पर विरोध जताने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेसकोर्स रोड स्थित आवास जाने की कोशिश कर रहे 21 मधेसियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए सभी मधेसी हैं. इन लोगों को आज सुबह तब जब वे प्रधानमंत्री आवास जा रहे थे.
Delhi: Ceremonial Reception for Nepal Prime Minister KP Sharma Oli
— ANI (@ANI_news)
प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने पहले दौरे में कल छह दिन की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे. अपने इस प्रवास में वह भारतीय नेतृत्व के साथ गहन बातचीत करेंगे जो खास तौर पर हिमालयी देश के नए संविधान से जुड़े मुद्दों के कारण प्रभावित हो रहे संबंधों में सुधार पर केंद्रित होगी.
समझा जाता है कि भारत बनाने का ‘अधूरा काम’ पूरा करने के लिए कहेगा ताकि मधेसी समुदाय की चिंताओं का समाधान हो सके. इस समुदाय के भारतीयों के साथ करीबी पारिवारिक एवं सांस्कृतिक रिश्ते हैं.