scorecardresearch
 
Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर लुका छुपी-सोनचिड़िया की टक्कर

aajtak.in | 01 मार्च 2019, 11:35 AM IST

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार दो बड़ी फिल्मों की आपस में टक्कर है. चंबल के डाकुओं पर बनी फिल्म सोनचिड़िया में सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर, मनोज बाजपेयी, वकील सिंह, आशुतोष राणा, रणवीर शौरी अहम रोल में हैं. इसका निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया है. दूसरी तरफ, कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की लुका छुपी एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा मूवी है. जिसका निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है. लुका छुपी में कार्तिक, कृति के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और विनय पाठक अहम रोल में हैं. लुका छुपी को 3000 स्क्रीन्स पर और सोनचिड़िया को करीब 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. दोनों ही फिल्मों का कंटेंट बिल्कुल अलग है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनिचिड़िया पहले दिन 2-3 करोड़ और लुका छुपी 6-8 करोड़ की कमाई करेगी. अब देखना होगा कि दोनों फिल्मों में से किसे दर्शक ज्यादा पसंद करते हैं.

11:19 AM (7 वर्ष पहले)

देखें लुका छुपी का ट्रेलर...

Posted by :- Hansa Koranga

'लुका छिपी' में लिव इन रिलेशनशिप विद फैमिली के अनूठे कॉन्सेप्ट को दिखाया गया है.  लीड रोल मेें नजर आए कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की जोड़ी जम रही है. ये दोनों की साथ में पहली फिल्म है. उनकी पिछली दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था.

9:56 AM (7 वर्ष पहले)

दर्शकों को कैसी लगी कृति-कार्तिक की लुका छुपी?

Posted by :- Hansa Koranga
सोशल मीडिया पर लोगों ने कार्तिक-कृति की फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया है. इसे परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर मूवी बताया है. फिल्म का म्यूजिक पहले से चार्टबस्टर पर ट्रेंड कर रहा है. सभी कलाकारों के काम की तारीफ हो रही है. मूवी में पंकज त्रिपाठी ने कई सीन्स अपने नाम किए हैं.
8:58 AM (7 वर्ष पहले)

सेलेब्स और पब्लिक को कैसी लगी सोनचिड़िया?

Posted by :- Hansa Koranga
सोनचिड़िया देखने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स ने फिल्म की तारीफ की है. दूसरी तरफ लोगों के रिएक्शन भी सामने आए हैं. मूवी को पब्लिक से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. दर्शकों ने सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर की मूवी को पावरफुल और एंटरटेनिंग बताया है. सभी एक्टर्स के काम को सराहा है.
8:09 AM (7 वर्ष पहले)

सोनिचिड़िया के ट्रेलर को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

Posted by :- Hansa Koranga
अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म सोनचिड़िया की टैगलाइन 'बैरी बेईमान, बागी सावधान' है. फिल्म की कहानी है चंबल और वहां के डकैतों पर आधारित है. पहली बार सुशांत सिंह और भूमि पेडनेकर डकैत के रोल में दिखेंगे.  दोनों एक्टर्स के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है. इससे पहले सुशांत सिंह की मूवी केदारनाथ रिलीज हुई थी.
Advertisement
8:04 AM (7 वर्ष पहले)

क्या बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी कार्तिक-कृति की जोड़ी

Posted by :- Hansa Koranga
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन पहली बार फिल्मी पर्दे पर लुका छुपी में साथ आए हैं. इससे पहले दोनों की पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. कार्तिक आर्यन की पिछली मूवी सोनू के टीटू की स्वीटी थी. ये  फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी. वहीं कृति सेनन की पिछली फिल्म बरेली की बर्फी भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी.
7:56 AM (7 वर्ष पहले)

सोनचिड़िया पर भारी पड़ेगी कॉमेडी ड्रामा लुका छुपी

Posted by :- Hansa Koranga
स्क्रीन शेयरिंग और फर्स्ट डे कलेक्शन को लेकर आई रिपोर्ट पर गौर करें तो लुका छुपी, सोनचिड़िया से काफी आगे है. लुका छुपी को 3000 स्क्रीन्स और सोनचिड़िया को 2000 स्क्रीन्स मिली हैं. वहीं दोनों फिल्मों के पहले दिन की अनुमानित कमाई में भी काफी अंतर है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनिचिड़िया फर्स्ट डे 2-3 करोड़ और लुका छुपी 6-8 करोड़ की कमाई कर सकती है.
Advertisement
Advertisement