scorecardresearch
 

News@9am: एक क्लि‍क में सभी बड़ी खबरें

सियासी गलियारे से एक बार फिर नफरत भरी आवाज सुनाई दे रही है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में एक बार फिर ओवैसी बंधुओं पर निशाना साधा है. दूसरी ओर, मोदी सरकार ने उन 'सिफारिशों' को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें ब्लैकमनी बिल 'कमजोर करने' की बात कही गई थी. पढ़ें सुबह 9 बजे तक की अन्य खबरें...

Advertisement
X
मोर्चा खोलने को तैयार AAP
मोर्चा खोलने को तैयार AAP

सियासी गलियारे से एक बार फिर नफरत भरी आवाज सुनाई दे रही है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में एक बार फिर ओवैसी बंधुओं पर निशाना साधा है. दूसरी ओर, मोदी सरकार ने उन 'सिफारिशों' को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें ब्लैकमनी बिल 'कमजोर करने' की बात कही गई थी. पढ़ें सुबह 9 बजे तक की अन्य खबरें...


शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में एक बार फिर ओवैसी बंधुओं पर निशाना साधा है. शिवसेना ने ओवैसी बंधुओं पर निशाना साधते हुए कहा कि ये संभाजी नगर पर भगवा उतारकर हिरवा फहराना चाहते हैं और इनसे कोई दूसरी उम्मीद भी नहीं की जा सकती है. इनके भेजे में पाकिस्तानी हिरवा फहराना ही घुसा हुआ है.


मोदी सरकार के रुख से ऐसा लगता है कि वह ब्लैकमनी के मसले पर एकदम गंभीर है. सरकार ने उन 'सिफारिशों' को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें ब्लैकमनी बिल 'कमजोर करने' की बात कही गई थी.


भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ बुधवार को दिल्ली में जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी किसान रैली करेगी. आप पार्टी ने संसद तक मार्च करने का ऐलान किया है. बताया जा रहा है कि रैली सुबह 11 बजे शुरू होगी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रैली के जरिए मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे.

Advertisement


पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'स्वच्छ भारत मिशन' और ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी की व्यवस्था देखने वाले मंत्रालय को दिए जाने वाले फंड में कटौती करने के फैसले पर संसदीय समिति ने चिंता जाहिर की है.


अरब सागर से सोमवार को पकड़ी गई संदिग्ध बोट पाकिस्तानी नौसेना के संपर्क में थी. 'आज तक' को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, जब कोस्ट गार्ड के जहाज ने इस नाव को घेरा तो बोट पर मौजूद तस्करों ने सैटेलाइट फोन से पाकिस्तानी नेवी से मदद मांगी थी.


लोकतंत्र में ‘राजनीतिक हस्तक्षेप’ को आवश्यक करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को नौकरशाहों से स्पष्ट किया कि वे इसे सुशासन में बाधा के तौर पर नहीं देखें.


केन्द्रीय अल्पसंख्यक एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बुधवार को अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुदिन चिश्ती के सालाना 803वें उर्स के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ख्वाजा साहब की मजार पर मखमली चादर चढ़ाएंगे.


सरकार जल्द ही एक ऐसी व्यवस्था लागू करने जा रही है जिसकी मदद से आप महज 48 घंटों के भीतर PAN (Permanent Account Number) कार्ड बनवा सकते हैं.एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि PAN कार्ड बनवाने के लिए एक ऑनलाइन व्यवस्था की शुरुआत जल्द ही की जाएगी जिसकी मदद से PAN कार्ड बनवाने के लिए आवेदन देने के बाद 48 घंटों के भीतर कार्ड आवदेनकर्ता तक पहुंच जाएगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement