scorecardresearch
 

कर्नाटक: कांग्रेस ने मांगी अस्पतालों के दौरे की इजाजत, स्पीकर बोले- जरूरत नहीं

कर्नाटक में कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया है कि अस्पतालों को खराब क्वालिटी के पीपीई किट्स मुहैया कराए गए हैं. कांग्रेस ने विधानसभा स्पीकर से दौरे की इजाजत मांगी है, स्पीकर ने कांग्रेस की मांग को खारिज कर दिया है.

Advertisement
X
कर्नाटक में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के केस (प्रतीकात्मक तस्वीर-PTI)
कर्नाटक में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के केस (प्रतीकात्मक तस्वीर-PTI)

  • कर्नाटक में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या
  • कांग्रेस का आरोप, अस्पतालों को मिल रहे खराब PPE किट
कर्नाटक स्टेट ड्रग्स, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउस सोसायटी की ओर से कर्नाटक के अस्पतालों के लिए खरीदे गए पीपीई किट को लेकर विपक्ष सवाल खड़े कर रहा है. कर्नाटक पब्लिक अकाउंट कमेटी चेयरमैन और कांग्रेस विधायक एचके पाटिल कमेटी के सदस्यों के साथ अस्पतालों का दौरा करना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने विधानसभा स्पीकर से इजाजत मांगी है.

विपक्ष का आरोप है कि कर्नाटक के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ खराब गुणवत्ता के पीपीई किट्स उपलब्ध कराए गए हैं. कांग्रेस के आरोपों पर कर्नाटक के स्पीकर ने कहा है कि ऐसे किसी भी दौरे की फिलहाल जरूरत नहीं है. एचके पाटिल ने स्पीकर को लिखे पत्र में कहा है कि यह विधानसभा के लोकाचार के खिलाफ है.

Advertisement

दरअसल हिमाचल प्रदेश और पंजाब में खराब गुणवत्ता के पीपीई किट्स के मामले सामने आने के बाद से ही अलग-अलग जगहों से खराब गुणवत्ता के पीपीई किट खरीदे जाने के मामले सामने आ रहे हैं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

बेहद संक्रामक रोग में अगर पीपीई किट्स और मास्क को लेकर गड़बड़ी की गई तो हालात बेहद खराब हो सकते हैं. हर राज्य में विपक्ष सत्तारूढ़ दल पर खराब पीपीई किट्स खरीदने का आरोप लगा रहा है. हिमाचल प्रदेश सरकार ने तो इस मामले में जांच के आदेश भी दिए हैं. इन्ही आशंकाओं को लेकर कांग्रेस कर्नाटक का दौरा करना चाहती थी लेकिन स्पीकर ने रोक दिया.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

कर्नाटक में संक्रमितों की संख्या 2,418

कोरोना वायरस कर्नाटक में भी तेजी से पांव पसार रहा है. राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,418 हो गई है. कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या जहां 781 है, वहीं अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

Advertisement
Advertisement