गुजरात उच्च न्यायालय ने कालेज में अध्ययनरत किशोरी इशरत जहां की कथित फर्जी मुठभेड़ में मौत की सुनवाई 15 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी.
चूंकि इशरत की मां शमीमा कौसर ने उच्च न्यायालय में इस मामले की सुनवाई पर स्थगन के लिए उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की थी, इसलिए न्यायमूर्ति के एस झावेरी ने इस मामले की सुनवाई को 15 दिसंबर तक स्थगित कर दिया.
2004 में इस मुठभेड़ की जांच के लिए अदालत द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति ने अब तक की प्रगति रिपोर्ट सौंपते हुए जांच पूरी करने के लिए कुछ और समय दिये जाने की मांग की थी.