scorecardresearch
 

2013 में भारत का पहला मानव चालित अंतरिक्ष यान

भारत एक रूसी अंतरिक्ष यान के जरिए 2013 में अपना पहला मानव चालित अभियान अंतरिक्ष के लिए रवाना करेगा जिसमें दो अंतरिक्ष यात्री शामिल होंगे.

Advertisement
X

भारत एक रूसी अंतरिक्ष यान के जरिए 2013 में अपना पहला मानव चालित अभियान अंतरिक्ष के लिए रवाना करेगा जिसमें दो अंतरिक्ष यात्री शामिल होंगे.

रिपोर्टों के अनुसार, इसके लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अंतरिक्ष यान सोयूज की प्राप्ति के लिए वित्तीय व्यवस्था करेगा और इसके अंतरिक्ष यात्रियों को एक रूसी कमांडर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा.

‘वायस आफ रशिया’ रेडियो ने बताया है कि रूसी अंतरिक्ष कमांडर इस स्वतंत्र अंतरिक्ष उड़ान में दो सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे. यह अभियान कई दिन चलेगा. रेडियो ने बताया कि इस भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की इस उड़ान के मिशन में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन शामिल नहीं होगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement