कहते हैं कि मजबूती से हाथ मिलाना एक दमदार नेता की पहचान होती है. ब्रिटेन से भारत आए प्रिंस विलियम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली ही मुलाकात में इसका अहसास करा दिया.
'डेली मेल' में छपी खबर के मुताबिक मंगलवार को पीएम मोदी ने प्रिंस से मीडिया के सामने हाथ मिलाया और दोनों ने काफी देर तक एक-दूसरे का हाथ पकड़े रखा. जब दोनों ने हाथ छोड़े तो विलियम के हाथ पर मोदी के हाथ के निशान साफ नजर आए. केट मिडलटन भी थी.
Had a very good interaction with the Duke & Duchess of Cambridge.
— Narendra Modi (@narendramodi)
था. सूत्रों ने बताया कि लंच के दौरान विलियम ने मोदी के सामने स्टील क्राइसिस का मुद्दा उठाया. उन्होंने बताया, 'भारत और ब्रिटेन में स्टील उत्पादकों के सामने आ रही दिक्कतों पर चर्चा की गई. मुलाकात बहुत अच्छी रही.'
महज दो हफ्ते पहले ही भारतीय फर्म टाटा स्टील ने अपनी ब्रिटिश कंपनी को बेचने का ऐलान किया है. लॉन्ग प्रोडक्ट्स नाम की ये कंपनी घाटे में चल रही थी.