scorecardresearch
 

चार्टर्ड प्लेन से लौटना चाहते हैं भारत, सरकार ने कहा- बाद में इस पर सोचेंगे

किराए के बारे में उन्होंने कहा कि यह पहले से सब्सिडी रेट पर है क्योंकि विमान एक तरफ से खाली ही जाएंगे. जितनी भी फ्लाइट्स होंगी, उसका किराया यात्रियों से वसूला जाएगा. जैसे लंदन-मुंबई के लिए 50 हजार रुपये, शिकागो-दिल्ली-हैदराबाद के लिए तकरीबन 1 लाख रुपये लिए जाएंगे. 14 घंटे की फ्लाइट्स के लिए भी ऐसी ही दरें तय की गई हैं.

Advertisement
X
चार्टर्ड प्लेन से भारतीयों की वापसी पर सरकार ने नहीं किया फैसला (फाइल फोटो-PTI)
चार्टर्ड प्लेन से भारतीयों की वापसी पर सरकार ने नहीं किया फैसला (फाइल फोटो-PTI)

  • 7-13 मई के बीच लाए जाएंगे विदेशों फंसे भारतीय
  • चार्टर्ड प्लेन चलाने पर सरकार ने नहीं लिया फैसला

विदेशों में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने की तैयारी शुरू हो गई है. इसके लिए पूरा प्लान भी तैयार हो गया है. इसकी जानकारी मंगलवार को खुद नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी. उन्होंने बताया कि 7 मई से 13 मई तक फ्लाइट्स विदेशों के लिए उड़ान भरेंगी जिनमें भारतीयों को वापस लाया जाएगा. इस काम के लिए सरकार ने 64 फ्लाइट्स का बंदोबस्त किया है. इसी के साथ हरदीप पुरी ने साफ कर दिया कि फिलहाल प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को वापस लाना है. जो लोग चार्टर्ड प्लेन से स्वदेश आना चाहते हैं, उनके लिए बाद में विचार किया जाएगा.

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, " के दौरान हम इसकी (चार्टर्ड प्लेन) इजाजत नहीं दे सकते क्योंकि अभी ना तो घरेलू उड़ानें संचालित हैं और ना ही अंतरराष्ट्रीय. इसलिए बाद में इस पर विचार होगा. उन्होंने कहा, जो लोग सामान्य तौर पर विदेशों में रहते हैं, हमारी कोशिश होगी कि जैसे ही ये फ्लाइट्स शुरू होती हैं, हम उन्हें उसमें व्यवस्थित कर दें. मई के पहले हफ्ते में एअर इंडिया अपनी उड़ानें शुरू करेगी जिनमें विदेशों में फंसे लोगों को लाया जाएगा. जैसे-जैसे समय बीतेगा, अन्य एअरलाइंस को भी इसमें जोड़ा जाएगा.

Advertisement

किराए के बारे में उन्होंने कहा कि यह पहले से रेट पर है क्योंकि विमान एक तरफ से खाली ही जाएंगे. जितनी भी फ्लाइट्स होंगी, उसका किराया यात्रियों से वसूला जाएगा. जैसे लंदन-मुंबई के लिए 50 हजार रुपये, शिकागो-दिल्ली-हैदराबाद के लिए तकरीबन 1 लाख रुपये लिए जाएंगे. 14 घंटे की फ्लाइट्स के लिए भी ऐसी ही दरें तय की गई हैं. ढाका-दिल्ली की 2 घंटे की उड़ान है जिसका किराया 12 हजार रुपये है. अपने गंतव्य एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग होगी और फिर उन्हें 14 दिन के लिए क्वारनटीन किया जाएगा.

देश में घरेलू उड़ानों को आगे कैसे खोलना है, इसके बारे में हरदीप पुरी ने कहा कि यह काम चरणबद्ध तरीके से होना है, हो सकता है शुरू में 25 फीसदी उड़ानें शुरू की जाएं. हालांकि इसे अचानक से नहीं शुरू किया जाएगा. की आगे क्या स्थिति रहती है, इस आधार पर उड़ानें शुरू की जाएंगी.

कितने भारतीय स्वदेश आना चाहते हैं, इस सवाल के जवाब में पुरी ने कहा, "हमें बताया गया है कि 2 लाख लोग स्वदेश आने का इरादा रखते हैं. जब हमारे दूतावास ऐसे लोगों से बात करेंगे तो यह संख्या 2 लाख से भी ऊपर जा सकती है. फिलहाल जैसे ही लोगों को लाने का काम शुरू होगा, कई लोग लैंड होते ही क्वारनटीन होने के बारे में सोचेंगे, फिर वे वापस कब जा सकेंगे इसकी भी चिंता होगी. अभी तो ज्यादा ध्यान उन लोगों पर है जो विदेशों में फंसे हैं, जिन्हें वीसा आदि की दिक्कत है."

Advertisement
Advertisement