scorecardresearch
 

गौरी लंकेश मर्डर केस में SIT को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी ऋषिकेश गिरफ्तार

गौरी लंकेश की हत्या की तफ्तीश कर रही एसआईटी टीम ने फरार चल रहे 44 वर्षीय ऋषिकेश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. बता दें कि एसआईटी ने ऋषिकेश को झारखंड के धनबाद जिले के कतरास से गिरफ्तार किया है.

Advertisement
X
एसआईटी ने ऋषिकेश को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया
एसआईटी ने ऋषिकेश को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया

  • गौरी लंकेश हत्याकांड का आरोपी ऋषिकेश धनबाद से गिरफ्तार
  • एसआईटी ने छापेमारी कर ऋषिकेश देवडीकर को दबोचा

पत्रकार की हत्या करने का आरोपी ऋषिकेश देवडीकर आखिरकार गिरफ्तार हो गया है. गौरी लंकेश की हत्या की तफ्तीश कर रही एसआईटी टीम ने फरार चल रहे 44 वर्षीय ऋषिकेश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. बता दें कि एसआईटी ने ऋषिकेश को झारखंड के धनबाद जिले के कतरास से गिरफ्तार किया है.

कल कोर्ट में किया जाएगा पेश

सुराग और सबूतों की तलाश में उसके घर की तलाशी ली जा रही है. उसे कल न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. वह मुख्य रूप से गौरी लंकेश की हत्या की साजिश में शामिल था. बता दें कि गौरी लंकेश की हत्या 5 सितंबर 2017 को बेंगलुरु में हुई थी.

पहचान छुपा कर रह रहा था आरोपी

Advertisement

जानकारी के मुताबिक गौरी लंकेश हत्याकांड का आरोपी ऋषिकेश कतरास के व्यवसायी प्रदीप खेमका के पेट्रोल पंप में पहचान छुपा कर रह रहा था. उसे बेंगलुरु की एसआईटी ने छापेमारी कर धरदबोचा है.

सम्मानित भी की जा चुकी है एसआईटी टीम

बेंगलुरु में जांच अधिकारी (आईपीएस) एमएन अनुचेथ, डिप्टी एसपी रंगप्पा और इंस्पेक्टर राजा को केंद्र सरकार ने उनकी जांच के लिए 'केंद्रीय गृह मंत्री पदक' से सम्मानित किया गया था.

आपको बता दें कि कर्नाटक सरकार ने भी गौरी लंकेश जांच से जुड़ी एसआईटी को उम्दा जांच के लिए 25 लाख रुपए का सम्मान दिया था. प्रदेश सरकार ने ही इन अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से सिफारिश की थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement